अपहरण के आरोपित को किया गिरफ्तार

Updated at : 18 May 2018 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
अपहरण के आरोपित को किया गिरफ्तार

चेहराकलां : कटहरा ओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के चौथे दिन गुरुवार को अपहरण व जान से मारने के प्रयास के नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उल्लेखनीय है कि तीन दिन पूर्व कबिलपुरा निवासी शिवजी सहनी ने करहटिया बुजुर्ग निवासी श्यामसुंदर राय के खिलाफ अपनी पुत्री […]

विज्ञापन

चेहराकलां : कटहरा ओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के चौथे दिन गुरुवार को अपहरण व जान से मारने के प्रयास के नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उल्लेखनीय है कि तीन दिन पूर्व कबिलपुरा निवासी शिवजी सहनी ने करहटिया बुजुर्ग निवासी श्यामसुंदर राय के खिलाफ अपनी पुत्री मधु कुमारी को दरवाजे से खेलने के क्रम में अपहरण करने तथा ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर जान से मारने की नियत से चलती गाड़ी से फेंकने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कटहरा ओपी प्रभारी राकेश रंजन के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने नामजद श्यामसुंदर राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन