महनार में पानी भरने के विवाद में मारपीट, 12 लोग जख्मी
Updated at : 07 May 2018 3:50 AM (IST)
विज्ञापन

महनार : थाना क्षेत्र के बघनोचा गांव में पानी भरने के विवाद में हुई मारपीट में दर्जन भर लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार महनार थाना क्षेत्र के बघनोचा गांव में चापाकल से पानी भरने के दौरान बाल्टी में शौच का लोटा डूबा देने को लेकर दो गुटों में जम कर मारपीट होने लगी. […]
विज्ञापन
महनार : थाना क्षेत्र के बघनोचा गांव में पानी भरने के विवाद में हुई मारपीट में दर्जन भर लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार महनार थाना क्षेत्र के बघनोचा गांव में चापाकल से पानी भरने के दौरान बाल्टी में शौच का लोटा डूबा देने को लेकर दो गुटों में जम कर मारपीट होने लगी. मारपीट में दोनों तरफ से महिला बच्चा समेत दर्जन भर लोग घायल हो गये.
स्थानीय लोगों ने मारपीट में घायल लोगों को महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.
जहां ड्यूटी पर तैनात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जोहा ने सभी घायलों का इलाज किया. घायलों मे पप्पू कुमार पिता मुनिका राय, राकेश कुमार पिता बारू राय, निराला राय पिता नकेसर राय, कांति देवी पति सहिंद्र राम, धनेश्वर राम पति सागर राम, मंजू देवी पति हरेंद्र राम, लक्ष्मी देवी पति धनेश्वर राम, संजू देवी पति सुरेंद्र राम, सावन कुमार पिता सुरेंद्र राम, राहुल कुमार सुरेंद्र राम, चंदन कुमार पिता हरेंद्र राम, सुमन कुमारी पिता हरेंद्र राम थे. डॉ जोहा ने बताया कि एक महिला के आंख में गंभीर चोट लगी है, जिसे बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल रेफर किया गया है और मरीजों का इलाज किया जा रहा है.
वहीं मारपीट की घटना की सूचना मिलते ही महनार थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह बघनोचा पहुंचे. घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर मामले की जांच की.
पेड़ से गिर कर एक जख्मी
हाजीपुर. नगर थाना क्षेत्र के तंगौल गांव में रविवार की सुबह पेड़ से गिर कर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल 40 वर्षीय निरजंन कुमार नगर थाना क्षेत्र के तंगौल गांव का रहने वाला बताया जाता है. परिजन ने बताया कि रिववार को कटहल तोड़ने के लिये पेड़ पर चढ़ा था. इसी क्रम में वह फिसलकर नीचे गिर गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




