युवती की गोली मार कर हत्या, उग्र लोगों ने जाम की सड़क, पुलिस को खदेड़ा

Updated at : 25 Apr 2018 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
युवती की गोली मार कर हत्या, उग्र लोगों ने जाम की सड़क, पुलिस को खदेड़ा

हाजीपुर : हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग पर मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवती की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना सदर थाने के मनुआ गांव के समीप हुई. मृतका प्रीति कुमारी उर्फ सोनी (25) लालगंज थाने की बसंता जहानाबाद पंचायत के खीरी टोला निवासी अशोक कुमार सिंह की पुत्री थी. अपराधियों ने वारदात को अंजाम […]

विज्ञापन
हाजीपुर : हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग पर मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवती की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना सदर थाने के मनुआ गांव के समीप हुई. मृतका प्रीति कुमारी उर्फ सोनी (25) लालगंज थाने की बसंता जहानाबाद पंचायत के खीरी टोला निवासी अशोक कुमार सिंह की पुत्री थी. अपराधियों ने वारदात को अंजाम तब दिया जब वह हाजीपुर में डॉक्टर को दिखाकर अपने भाई मनीष कुमार के साथ बाइक से घर लौट रही थी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी लालगंज की ओर भाग गये. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मनुआ और घटारो के समीप जाम कर वाहनों की आवाजाही ठप कर दी.
मौके पर पहुंची पुलिस को आक्रोशित लाेगों ने खदेड़ दिया. जाम कर रहे लोग हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे. बाद में एएसपी अजय कुमार अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने जाम कर रहे लोगों को समझाया, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए. इस संबंध में एएसपी अजय कुमार ने कहा कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा़ पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन