पेट्रोल पंपकर्मी की गोली मार हत्या अपरािधयों की िगरफ्तारी के िलए टीम रवाना

Updated at : 10 Apr 2018 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
पेट्रोल पंपकर्मी की गोली मार हत्या अपरािधयों की िगरफ्तारी के िलए टीम रवाना

हाजीपुर : पेट्रोल पंप पर लूटपाट की घटना की सूचना मिलते ही हाजीपुर मुख्यालय से एएसपी अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उधर घटना की सूचना मिलते ही बेलसर ओपी प्रभारी विष्णुदेव दुबे, लालगंज अनुमंडल के इंस्पेक्टर मनोज कुमार, वैशाली थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने पेट्रोल पंप परिसर से […]

विज्ञापन

हाजीपुर : पेट्रोल पंप पर लूटपाट की घटना की सूचना मिलते ही हाजीपुर मुख्यालय से एएसपी अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उधर घटना की सूचना मिलते ही बेलसर ओपी प्रभारी विष्णुदेव दुबे, लालगंज अनुमंडल के इंस्पेक्टर मनोज कुमार, वैशाली थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने पेट्रोल पंप परिसर से दो जिंदा कारतूस और तीन खोखा बरामद किया है. वैशाली एसपी के निर्देश पर पुलिस की एक टीम अपराधियों को धर दबोचने के लिए मुजफ्फरपुर रवाना हो गयी है

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फोटो को पुलिस खंगाल रही है. फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की शिनाख्त करने में जुटी है. प्रारंभिक जांच में पुलिस को फुटेज से अपराधियों की करतूत मिली है. पुलिस अपराधियों की पहचान कराने के लिए आस पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है. जांच कर रही पुलिस देर शाम बेलसर बाजार में पहुंचे अपाची सवार युवकों के बारे में भी लोगों से पूछताछ कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन