पुत्रवधू को प्रताड़ित करने वाले ससुर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

चेहराकलां : कटहरा ओपी पुलिस ने मथनामिलिक निवासी एक पुत्रवधू को प्रताड़ित करने वाले ससुर गिरफ्तार किया है.जानकारी के अनुसार कटहरा ओपी पुलिस को मथनामिलिक निवासी सुनील चौधरी की पत्नी रिंकी देवी ने ससुर नथुनी चौधरी सहित छह लोगों पर गाली-गलौज करने व जान से मारने की नियत से मारपीट करने की शिकायत की थी. […]

विज्ञापन

चेहराकलां : कटहरा ओपी पुलिस ने मथनामिलिक निवासी एक पुत्रवधू को प्रताड़ित करने वाले ससुर गिरफ्तार किया है.जानकारी के अनुसार कटहरा ओपी पुलिस को मथनामिलिक निवासी सुनील चौधरी की पत्नी रिंकी देवी ने ससुर नथुनी चौधरी सहित छह लोगों पर गाली-गलौज करने व जान से मारने की नियत से मारपीट करने की शिकायत की थी.

कटहरा ओपी प्रभारी राकेश रंजन के निर्देश सहायक अवर निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव द्वारा शिकायतकर्ता के ससुर नथुनी चौधरी व देवर अनिल चौधरी के गिरफ्तार किये जाने की जानकारी मिली है. पीड़िता रिंकी देवी ने गिरफ्तार आरोपियों को रिश्वत लेकर थाना लाने के क्रम में रास्ते में ही रिहा करने की आरोप लगायी है.

इस संबंध में पूछे जाने पर सहायक अवर निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि पूर्व मुखिया मनोज केशरी व सरपंच लालदेव कुशवाहा के अनुरोध पर दोबारा इस प्रकार की गलती नहीं करने की चेतावनी देकर रिहा किये जाने की बात कही गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन