67 लाख लेकर चंपत होने का लगाया आरोप

पातेपुर : तिसिऔता थाने की डभैच्छ चौक स्थित इंडिया नंबर वन और पातेपुर की इंडिया नंबर वन की एटीएम की 67 लाख रुपये चंपत हो गये. इस घटना की एफआईआर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पातेपुर थाने दर्ज की गयी है. जानकारी के अनुसार वैशाली जिले के 21 एटीएमों में सेको वैल्यू इंडिया एटीएम कंपनी […]
पातेपुर : तिसिऔता थाने की डभैच्छ चौक स्थित इंडिया नंबर वन और पातेपुर की इंडिया नंबर वन की एटीएम की 67 लाख रुपये चंपत हो गये. इस घटना की एफआईआर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पातेपुर थाने दर्ज की गयी है. जानकारी के अनुसार वैशाली जिले के 21 एटीएमों में सेको वैल्यू इंडिया एटीएम कंपनी के माध्यम से राशि भेजे जाते हैं. इसी कंपनी के द्वारा पातेपुर प्रखंड के डभैच्छ और पातेपुर स्थित इंडिया नंबर वन के एटीएम में राशि आती है.
बीते 18 जनवरी को सुबह दोनों एटीएम के लिये कंपनी ने 67 लाख रुपये डालने के लिये भेजी. वह राशि एटीएम में डालने का जिम्मा मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाने के सन्हौली गांव का रहने वाला राम विवेक राय और पातेपुर थाने के सुक्की के रोशन कुमार पर था. बताया गया है कि मशीन में रुपये डालने में मेकैनिक का काम पड़ता हैं. दोनों ने एटीएम में राशि नहीं रख उसे चंपत कर भाग गये. इस बात की जानकारी जब कंपनी को हुई, तो उसने इसकी सूचना पुलिस के आला अधिकारी को दी. पातेपुर थानाध्यक्ष अभय नंदन कुमार ने बताया कि इस मामले में दो लोगों पर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




