घने कोहरे से वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Jan 2018 4:00 AM (IST)
विज्ञापन

परेशानी. दिन में कुछ देर के लिए निकल रही धूप, शाम होते ही छा जाता है घना कोहरा हाजीपुर : इस बार की सर्दी में मौसम का अनुमान लगाना काफी मुश्किल प्रतीत हो रहा है. कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ने और बीच-बीच में हल्की नर्म धूप खिलने से लोगों को मौसम के मिजाज […]
विज्ञापन
परेशानी. दिन में कुछ देर के लिए निकल रही धूप, शाम होते ही छा जाता है घना कोहरा
हाजीपुर : इस बार की सर्दी में मौसम का अनुमान लगाना काफी मुश्किल प्रतीत हो रहा है. कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ने और बीच-बीच में हल्की नर्म धूप खिलने से लोगों को मौसम के मिजाज का पूर्वानुमान करना काफी कठिन लग रहा है. दिन में कुछ देर के लिए धूप निकली थी मगर शाम होते ही कोहरा नगर के विभिन्न वार्ड क्षेत्रों के लोगों ने बताया कि बुधवार को भी कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन शाम होते ही सड़कों पर घने कोहरे का आतंक छा गया. शाम करीब 6.30 बजे से ही सड़कों पर गुजर रहे वाहनों को रेंगते देखा गया. महज 20 फुट दूर से गुजर रहे वाहनों को संपूर्ण रूप से देख पाना भी कठिन लग रहा था.
बदलते मौसम से संक्रमण का खतरा : सर्दी के मौसम के बदलते मौसम से संक्रमण का खतरा भी बना रहता है. मनुष्य और पशुओं दोनों के कड़ाके की ठंड से संक्रमित होने का खतरा बना रहता है. सदर प्रखंड क्षेत्र की दयालपुर पंचायत निवासी सह अवकाश प्राप्त पशु चिकित्सक डॉ. शिव कुमार सिंह ने बताया कि जिस तरह से हाल के कुछ दिनों में ठंड पड़ी है,
उक्त परिस्थिति में मनुष्य और पशु दोनों को नुकसान पहुंचने की संभावना बनी रहती है. पशु चिकित्सक का कहना है कि कड़ाके की ठंड से पशुओं की सुरक्षा हर हाल में की जानी चाहिए. इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि पशुशाला चारों ओर से ढका हुआ हो. साथ ही पशुओं की सामान्य गतिविधियों के अलावा अगर उनमें किसी विशेष गतिविधि के लक्षण दिखायी दें, तो शीघ्रता के साथ किसी पशु चिकित्सक से सलाह लेना चाहिए. बुधवार को जिले का तापमान अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
पातेपुर में ठंड से एक की मौत : प्रखंड क्षेत्र के डभैच गांव निवासी शिवा महतो की मौत ठंड लगने से मंगलवार की रात में हो गयी. जानकारी के अनुसार शिवा महतो को मंगलवार को रात में जोर से ठंड लगी. बगल में सोये पुत्र को जगाया. सोया पुत्र जगकर समझने की कोशिश कर रहा था कि इसी बीच में शिवा ने दम तोड़ दिया. अहले सुबह लोगों को जानकारी होने पर मातम छा गया.
अगले छह दिनों के तापमान का पूर्वानुमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
18 17 7
19 18 6
20 19 6
21 15 6
22 16 6
23 16 7
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
क्या कहते हैं नप अधिकारी
नगर परिषद की ओर से चौक-चौराहों पर अलाव जलाने का इंतजाम कर लोगों को ठंड से राहत पहुंचाने का प्रयास बुधवार को भी किया गया. जब तक कड़ाके की ठंड पड़ती रहेगी, नगर परिषद की ओर से अलाव जलाने का इंतजाम भी प्रावधान के तहत किया जाता रहेगा.
सिद्धार्थ हर्ष वर्द्धन, कार्यपालक पदाधिकारी, नप, हाजीपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




