492 किलोमीटर लंबी होगी मानव शृंखला
Updated at : 16 Jan 2018 5:19 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : समाहरणालय सभा कक्ष में सोमवार को मानव शृंखला कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के मकसद से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई. बैठक की कार्यवाही प्रारंभ होने से पहले उपविकास आयुक्त सर्व नारायण यादव ने वहां मौजूद स्थानीय विधायक अवधेश सिंह सहित अन्य जन प्रतिनिधियों का […]
विज्ञापन
हाजीपुर : समाहरणालय सभा कक्ष में सोमवार को मानव शृंखला कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के मकसद से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई. बैठक की कार्यवाही प्रारंभ होने से पहले उपविकास आयुक्त सर्व नारायण यादव ने वहां मौजूद स्थानीय विधायक अवधेश सिंह सहित अन्य जन प्रतिनिधियों का स्वागत किया. साथ ही उन्होंने जन प्रतिनिधियों से शृंखला कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील भी की.
शृंखला कार्यक्रम की तिथि को पर्व दिवस के रूप में समझें
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी रचना पाटील ने मौजूद जन प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के अलावा जिले के आमजनों से अपील करते हुए कहा कि मानव शृंखला कार्यक्रम की तिथि को वे पर्व दिवस समझें. सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन को लेकर आयोजित उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने की जवाबदेही प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा सबों पर है. उन्होंने राज्य सरकार की और विशेष कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अभियान शुरू करने को लेकर सराहना की. जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त अभियान को सफल बनाने से भारतीय समाज की वर्षों पुरानी पवित्रता भी कुछ हद तक कायम हो सकेगी.
बैठक के क्रम में जिलाधिकारी ने बताया कि शृंखला निर्माण का लक्ष्य प्रशासन ने तय कर रखा है. जिसके तहत जिले में 492 किलोमीटर की दूरी तक श्रृंखला निर्माण किये जाने की प्रशासनिक योजना है. जिसके तहत दस लाख लोगों को उससे जोड़ा जायेगा. कार्यक्रम की सफलता के लिए उक्त तिथि पर सुविधाओं व प्रशासनिक क्रियाकलापों से संबंधित तैयारियों को पूरा करने को लेकर सभी अधिकारी निष्ठा से सहयोग देने में जुटे है. उन्होंने ने जिले के निर्जन क्षेत्रों के लोगों को भी कार्यक्रम से जुड़ने में सहयोग देने की अपील की. साथ ही कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने में ग्रामीण जनता का सहयोग प्राप्त करने के लिए जन प्रतिनिधियों को सहयोग देने की बात कही.
सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी करने को लेकर कार्य कर रहे अधिकारी : बैठक में मौजूद पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने जन प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को जानकारी देते हुए कहा कि इस बार का मानव श्रृंखला कार्यक्रम और भी वृहद रूप में आयोजित होना है. कार्यक्रम के लिए आवश्यक सभी तैयारियां पूरी करने को लेकर अधिकारी तत्परता के साथ जुटे है. श्री कुमार ने भी मौजूद जन प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे कार्यक्रम के दौरान श्रृंखला के प्रतिभागियों व उनकी सुरक्षा के अलावा विधि-व्यवस्था दुरुस्त रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे.
दहेज प्रथा एवं बाल विवाह प्रथा दोनों ने भारतीय संस्कृति को काफी नुकसान पहुंचाया है.
साथ ही इन कुरीतियों के चक्रव्यूह में फंसने वाले लोगों को मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान भी किया. इन सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में निष्ठा के साथ आमजनों को सहयोग देने के लिए उन्हें जागरूक करने की जरूरत है. राज्य सरकार के उक्त अभियान में अधिक से अधिक लोग शामिल हो सकें, इसका सभी लोगों को ध्यान रखना चाहिए. ताकि सरकार व प्रशासन सामाजिक समस्याओं से आमजनों को
निजात दिला सके.
विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित
गोरौल. वैशाली डीएम रचना पाटील, एसपी राकेश कुमार ने गोरौल प्रखंड में पहुंच कर मानव शृंखला की तैयारी की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान बीडीओ शशिप्रिय वर्मा, सीओ अनिल कुमार, सीडीपीओ वंदना पांडेय, बीईओ सुशील कुमार, केआरपी अजय कुमार, थानाध्यक्ष दिलीप कुमार के साथ निर्धारित रूटों की समीक्षा की. वहीं प्रखण्ड परिसर में चल रहे कौशल विकास केंद्र का निरीक्षण की. वहीं उच्च विद्यालय गोरौल में मानव शृंखला निर्माण हेतु एक आवश्यक बैठक बीईओ सुशील कुमार के अध्यक्षता में आयोजित किया गया. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के पांच रूटों पर आगामी 21 जनवरी को बाल-विवाह एवं दहेज उन्मूलन को ले राज्यव्यापी मानव शृंखला में खड़े होने बाले बच्चे सहित आमजनता एवं उसमें लगाये जाने वाले शिक्षकों जिनकी प्रतिनियुक्त सेक्टर एवं समन्वयक के साथ वृहत चर्चा की गयी.
देसरी. सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका-सहायिका मानव शृंखला में भाग नहीं लेंगी. मानव शृंखला में भाग नहीं लेने के संबंध में बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रखंड अध्यक्ष सीमा ने एक आवेदन सीडीपीओ को देकर जानकारी दी है. आवेदन में कहा है कि 21 जनवरी से पहले आंगनबाड़ी के सभी सेविका- सहायिका को सरकार सरकारी कर्मी घोषित करें, नहीं तो वे लोग मानव शृंखला में भाग नहीं लेंगी.
मुखिया ने भी किया विरोध : गोरौल. प्रखंड मुखिया संघ राज्य सरकार द्वारा आगामी 21 जनवरी को आयोजित मानव शृंखला में भाग नहीं लेने की घोषणा की है. प्रखंड मुखिया संघ के आपात बैठक में इसका निर्णय लिया गया है. संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी दी कि राज्य सरकार ने सभी वर्गों को परेशान कर रही है. इंद्रा आवास के लाभर्थियों को राशि नहीं दे रही हैं.
बैठक में मुखिया रामसागर सिंह, कुमारी लक्ष्मी गुप्ता, जानकी देवी, विकास कुमार, मो. हासमी, सुमित्रा देवी सहित अन्य मुखिया शामिल थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




