ठंड का प्रकोप जारी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

पटेढ़ी बेलसर : लगातार पड़ रही ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है. पछुआ हवा के साथ पर रही कपकपाती ठंड से लोगों का जीना दूभर हो गया है. मौसम की बेरुखी से दिन में भी लोगों को घर में ही दुबके रहना पड़ रहा है. जरूरी कार्यों से ही लोग घर से बाहर निकल रहे […]
पटेढ़ी बेलसर : लगातार पड़ रही ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है. पछुआ हवा के साथ पर रही कपकपाती ठंड से लोगों का जीना दूभर हो गया है. मौसम की बेरुखी से दिन में भी लोगों को घर में ही दुबके रहना पड़ रहा है. जरूरी कार्यों से ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं. ठंड से मजदूर वर्ग के लोगो को भी मुसीबत में डाल दिया है. मजदूरों को जीविका का संकट खड़ा हो गया. आलू में झुलसा रोग का प्रकोप फैल रहा है. इसके अलावे मटर की फसल को भी क्षति पहुंच रही है.
अत्यधिक ठंड को देखते हुए जिला पार्षद बबिता नारायण ने अपने क्षेत्र के अमृतपुर पंचायत, शेखपुरा, दुमदुमा, दाउदनगर, चकलहदाद, मंसूरपुर, वैशाली, भगवतपुर आदि में अलाव की व्यवस्था कराने की मांग जिला पदाधिकारी से की है. वहीं राजद आपदा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष राजेश राय ने भी अंचलाधिकारी से मिल कर प्रखंड के सभी चौक-चौराहे पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




