आग में जिंदा जल गया ईंट भट्ठा मजदूर

Updated at : 03 Jan 2018 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
आग में जिंदा जल गया ईंट भट्ठा मजदूर

झारखंड का रहने वाला था उदित उरांव रांटी ओपी क्षेत्र के ईंट भट्ठा पर करता था मजदूरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल राजापाकर : बरांटी सहायक थाने के गुमटी गांव स्थित एक ईंट भट्ठा के एक मजदूर की सोमवार की देर रात आग में जिंदा जलकर मौत […]

विज्ञापन

झारखंड का रहने वाला था उदित उरांव

रांटी ओपी क्षेत्र के ईंट भट्ठा पर करता था मजदूरी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल
राजापाकर : बरांटी सहायक थाने के गुमटी गांव स्थित एक ईंट भट्ठा के एक मजदूर की सोमवार की देर रात आग में जिंदा जलकर मौत हो गयी. मृतक उदित उरांव(35) पड़ोसी राज्य झारखंड के गुमला के सेसई थाना क्षेत्र के नगरगुलाल टोली निवासी गिरजा उरांव का पुत्र था. वह उक्त ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था. जानकारी के अनुसार गुमटी गांव स्थित उक्त भट्ठे पर वह अपने परिजनों के साथ मजदूरी करने झारखंड से आया था. सोमवार की देर रात खाना खाने के बाद ईंट भट्ठा परिसर स्थित झोंपड़ी में सोने चला गया था. इसी दौरान अचानक झोंपड़ी में लगी आग में वह जिंदा जलकर मर गया. आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नही हो सका है.
हालांकि वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों ने ढिबरी गिरकर आग लगने की आशंका जतायी है. इधर घटना की सूचना मिलते ही बरांटी ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लेकर आयी. इस संबंध में बरांटी ओपी प्रभारी सत्यनारायण प्रसाद ने बताया कि अगलगी की घटना में झारखंड के एक मजदूर की मौत हुई है. घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भेज दी गयी है. मामले को लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन