बच्चों को असफलता से घबराना नहीं चाहिए

Updated at : 03 Jan 2018 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को असफलता से घबराना नहीं चाहिए

राजापाकर : न्यूटन क्लासेज, भुनेश्वर चौक राजापाकर के परिसर में संस्थान का तीसरा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम उल्लासपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन के केसीआई विद्यालय के निदेशक सत्य प्रकाश सिंह, न्यूटन क्लासेज के अमरनाथ चौहान, समाजसेवी राम प्रवेश राय, अशोक सिंह, बजरंग सिंह आदि के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. मौके पर उपस्थित एसपी सिंह […]

विज्ञापन

राजापाकर : न्यूटन क्लासेज, भुनेश्वर चौक राजापाकर के परिसर में संस्थान का तीसरा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम उल्लासपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन के केसीआई विद्यालय के निदेशक सत्य प्रकाश सिंह, न्यूटन क्लासेज के अमरनाथ चौहान, समाजसेवी राम प्रवेश राय, अशोक सिंह, बजरंग सिंह आदि के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. मौके पर उपस्थित एसपी सिंह ने कहा कि बच्चों को असफलता से घबराना नहीं चाहिए. असफलता ही सफलता की जननी है.

सभी बच्चे अपना एक लक्ष्य निर्धारित करें एवं उसके अनुसार तैयारी करें, तो उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी. श्री चौहान ने कहा कि सभी बच्चे पढ़ाई का प्रतिदिन का रूटीन तैयार करें एवं समय अनुसार अभ्यास करें. ऐसे में ही लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं. अभिभावकों को विशेष सलाह दी कि वह बच्चों के लक्ष्य में मदद कर उसका प्रोत्साहन करें. मौके पर भी संस्थान के दर्जनों छात्र-छात्रा अभिभावक एवं गण्यमान्य लोग उपस्थित हुए.

मौके पर सभी छात्र-छात्राओं को कलम, कॉपी, डायरी देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक अमरनाथ चौहान ने की. संचालन श्री सिकेन शेखर द्वारा किया गया. उपस्थित शिक्षाविदों में सत्य प्रकाश सिंह, अमरनाथ चौहान, शिक्षकों में राहुल कुमार, राजीव रंजन, कमलनाथ चौहान, अंजलि, वर्षा, आलोक, रोहित, रजनीश, चंदन, सौरव सहित अनेक छात्र-छात्राएं शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन