अपराधियों को चिह्नित कर छापेमारी शुरू
Updated at : 03 Jan 2018 12:45 AM (IST)
विज्ञापन

रेलवे ने चिह्नित किया 10 अपराधियों को विभिन्न ट्रेनों में लूटपाट और डैकती की घटना को दे चुके है अंजाम जीआरपी ने अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम सक्रिय हाजीपुर : पूर्व मध्य रेल ने स्टेशनों पर चोरी, छिनतई एवं विभिन्न ट्रेनों में लूटपाट और डकैती जैसी घटना को अंजमा देने वाले टॉप 10 […]
विज्ञापन
रेलवे ने चिह्नित किया 10 अपराधियों को
विभिन्न ट्रेनों में लूटपाट और डैकती की घटना को दे चुके है अंजाम
जीआरपी ने अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम सक्रिय
हाजीपुर : पूर्व मध्य रेल ने स्टेशनों पर चोरी, छिनतई एवं विभिन्न ट्रेनों में लूटपाट और डकैती जैसी घटना को अंजमा देने वाले टॉप 10 अपराधियों को चिह्नित किया है. अपराधियों को धर-दबोचने के लिए हाजीपुर जीआरपी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनायी गयी है. टीम जिले और आस-पास के क्षेत्रों में अपराधियों को पकड़ने के लिए ताबातोड़ छापेमारी भी कर रही है.
रेल सूत्रों के अनुसार जारी किये गये सूची में सदर थाना क्षेत्र के चकशकता गांव निवासी किशुन राय का पुत्र उपेंद्र राम, कटहरा ओपी निवासी रामनाथ सहनी का पुत्र संतलाल सहनी, छपरा जिले के दिघवार थाना निवासी चुल्हान राय का पुत्र अभिषेक कुमार, नगर थाना क्षेत्र के गांधी आश्रम निवासी महेश राय का पुत्र अमर राय, महावीर राय का पुत्र बिटू कुमार, सराय थाना क्षेत्र के सरसई गांव निवासी मो. जमील का पुत्र मो. शहजाद, सोनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी रवि सिंह का पुत्र चंदन सिंह, सदर थाना क्षेत्र के सहदेई गांव निवासी विंदा सहनी का पुत्र दशरथ सहनी, उक्त गांव का ही कालीचरण पासवान का पुत्र उमेश पासवान, सदर थाना क्षेत्र के हरौली गांव निवासी विश्वनाथ मलिक का पुत्र टूनटून मलिक शामिल है.
क्या कहते हैं पदाधिकारी
स्टेशनों पर चोरी एवं विभिन्न ट्रेनों में लूटपाट और डकैती जैसी घटना को अंजमा देने वाले टॉप 10 अपराधियों का सूची तैयार की गयी है. इन अपराधियों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम बनाकर जिले और आस-पास के क्षेत्रों मे छापेमारी भी की जा रही है.
अरविंद मिश्रा, प्रभारी, जीआरपी थाना , हाजीपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




