किसानों से मिले अमेरिका व जर्मनी के पशु चिकित्सक

Updated at : 21 Dec 2017 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों से मिले अमेरिका व जर्मनी के पशु चिकित्सक

महुआ : प्रखंड क्षेत्र के रामपुर चंद्रभान उर्फ डगरू पंचायत के परमानन्दपुर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति केंद्र पर अमेरिका तथा जर्मनी से पहुंचे पशु चिकित्सकों ने किसानों से मवेशियों के विषय में विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली. जिला पशुपालन पदाधिकारी महेंद्र बैठा के नेतृत्व में जर्मनी पशु रिसर्च केंद्र से पहुंचे डॉ सिराक बोथा ने […]

विज्ञापन

महुआ : प्रखंड क्षेत्र के रामपुर चंद्रभान उर्फ डगरू पंचायत के परमानन्दपुर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति केंद्र पर अमेरिका तथा जर्मनी से पहुंचे पशु चिकित्सकों ने किसानों से मवेशियों के विषय में विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली. जिला पशुपालन पदाधिकारी महेंद्र बैठा के नेतृत्व में जर्मनी पशु रिसर्च केंद्र से पहुंचे डॉ सिराक बोथा ने किसानों से मुलाकात करने के बाद ठंड के दिनों में भी पशुओं से अधिक दूध उत्पादन करने के कई प्रकार की अहम जानकारी दी.

पशुपालक महेंद्र राय, अजय राय के साथ अन्य ने वैज्ञानिक चिकित्सकों से मिल काफी खुश हुए, जबकि अमेरिका के चिकित्सक ने समिति के विषय में अध्यक्ष सुरेंद्र राय से विभिन्न प्रकार की जानकारी ली. इस दौरान अध्यक्ष श्री राय ने बताया कि यहां 800 पशुपालकों द्वारा प्रतिदिन दो हजार लीटर दूध दिया जाता है, जिसे पटना डेयरी को भेजा जाता है.

पशु वैज्ञानिकों ने दूध रखने वाले केंद्र की जांच कर नियमित साफ-सफाई करने की सलाह देते हुए कहा कि गाड़ी से दूध भेजे जाने के दौरान अगर सड़क जाम रही तो विलंब से भी डेयरी में पहुंचने पर दूध सुरक्षित रहेगा. मौके पर उपस्थित समिति संचालक सतीश कुमार के नेतृव में मुखिया पति सुधीर राय, अशर्फी दास तथा आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव के सचिव शत्रुधन राय द्वारा पशु वैज्ञानिकों को गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सहायक जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ लक्ष्मण राम, महुआ पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रविशंकर विद्यार्थी आदि लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन