अब तक 18 लोगों की हत्या कर चुका साइको किलर

नवादा. हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के फलगली में 18 सितंबर 2017 को व्यवसायी की लूट के दौरान गोली मार कर हत्या करने के आरोपित को पुलिस ने वैशाली जिले के विदुपुर से गिरफ्तार कर लिया. एसपी विकास बर्मन ने बताया कि जेवर व्यवसायी नरेश की हत्या की, जो सीसीटीवी फुटेज मिली थी, उसी के […]
नवादा. हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के फलगली में 18 सितंबर 2017 को व्यवसायी की लूट के दौरान गोली मार कर हत्या करने के आरोपित को पुलिस ने वैशाली जिले के विदुपुर से गिरफ्तार कर लिया. एसपी विकास बर्मन ने बताया कि जेवर व्यवसायी नरेश की हत्या की, जो सीसीटीवी फुटेज मिली थी,
उसी के आधार पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. इसमें हाजीपुर पुलिस, एसटीएफ और नवादा डीआईयू की टीम जुटी थी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सुपारी किलर व साइको किलर निकला है, जिसका नाम अविनाश श्रीवास्तव है. उन्होंने बताया कि हत्यारा अविनाश ने अब तक 18 लोगों की हत्या कर चुका था. वह अपने विधायक पिता स्व ललन श्रीवास्तव की हत्या के बाद से सुपारी किलर बन गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




