कुख्यात पंकज पुलिस के हत्थे चढ़ा

Updated at : 11 Dec 2017 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
कुख्यात पंकज पुलिस के हत्थे चढ़ा

भगवानपुर. थाना क्षेत्र के भगवानपुर लालगंज मार्ग पर किरतपुर राजाराम गांव के समीप गांव के ही एक युवक को पिस्तौल के बल मोबाइल और रुपये लूटने की घटना में भगवानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. किरतपुर राजाराम गांव निवासी सुभाष चंद्र यादव के पुत्र अभिजीत कुमार के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में गिरफ्तार […]

विज्ञापन
भगवानपुर. थाना क्षेत्र के भगवानपुर लालगंज मार्ग पर किरतपुर राजाराम गांव के समीप गांव के ही एक युवक को पिस्तौल के बल मोबाइल और रुपये लूटने की घटना में भगवानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. किरतपुर राजाराम गांव निवासी सुभाष चंद्र यादव के पुत्र अभिजीत कुमार के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में गिरफ्तार पंकज कुमार के अलावे सिसौनी प्रबोधी गांव निवासी अरुण सिंह के पुत्र मनीष कुमार और महुआ थाना क्षेत्र के गरजौल ढ़ाव गांव निवासी कामेश्वर सिंह के पुत्र अनिल कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
मालूम हो कि ग्रामीणों के जुटने पर मनीष और अनिल मौके से भागने में सफल हो गया था. भगवानपुर थाने में कांड संख्या 241/17 के तहत दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि कटवा पुल के समीप स्थित दूध सेंटर से जब दूध देकर वह वापस लौट रहा था. इसी दौरान पुल के समीप ही ब्लू रंग के अपाची बाइक पर सवार तीन अपराधी अचानक वहां आ धमके थे.
भगवानपुर : जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूटपाट की घटना को अंजाम देकर पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात पंकज कुमार आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया. रविवार को लूटपाट की घटना को दिनदहाड़े अंजाम देने के दौरान ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा और बाद में पहुंची भगवानपुर थाने की पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किया है. हालांकि उसके दो अन्य साथी मौके से भागने में सफल हो गये. पकड़ा गया पंकज कुमार सराय थाना क्षेत्र के सिसौनी प्रबोधी गांव निवासी चंदेश्वर सिंह का पुत्र है.
जानकारी के अनुसार किरतपुर राजाराम गांव निवासी सुभाषचंद्र यादव का पुत्र अभिजीत कुमार कटवा पुल स्थित दूध सेंटर पर दूध पहुंचाने के बाद घर लौट रहा था. इसी दौरान लालगंज-भगवानपुर मार्ग पर किरतपुर राजाराम गांव स्थित कटवा पुल के समीप पंकज ब्लू रंकी अपाची बाइक से अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और अभिजीत को पिस्तौल का भय दिखाते हुए उसका मोबाइल लूट लिया.
पंकज द्वारा लूटपाट की घटना को पीछे से आ रहे अन्य ग्रामीणों ने देखा और शोर मचाने लगे. लोगों के जुटते देख तीनों अपराधी वहां से भागने लगे. दो अपराधी वहां से भागने में सफल हो गये, जबकि पंकज को लोगों ने दबोच लिया. इधर घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया. एएसपी अजय कुमार ने बताया कि महुआ पेट्रोल पंप लूटकांड में वह शामिल था. उसके अापराधिक रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन