आंदोलन को जारी रखने का िलया निर्णय

हाजीपुर : बिहार राज्य एएनएम (आर) संविदा कर्मचारी संघ की जिला शाखा की बैठक में मांगों को लेकर एएनएम आर द्वारा चलाये जा रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया गया. एएनएम आर की सेवा नियमित करने, समान काम के लिए समान वेतन देने आदि मांगों को लेकर चल रही हड़ताल को धारदार […]
हाजीपुर : बिहार राज्य एएनएम (आर) संविदा कर्मचारी संघ की जिला शाखा की बैठक में मांगों को लेकर एएनएम आर द्वारा चलाये जा रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया गया. एएनएम आर की सेवा नियमित करने, समान काम के लिए समान वेतन देने आदि मांगों को लेकर चल रही हड़ताल को धारदार बनाने के लिए सभी प्रखंडों में दौरा करने का कार्यक्रम किया गया. सदर अस्पताल परिसर स्थित चिकित्सा संघ (गोपगुट) के कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता संघ के मुख्य संरक्षक उमेश चंद्र पटेल ने की.
बैठक का संचालन करते हुए जिला संयोजिका मालती कुमारी ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही. बैठक में विश्वनाथ राय, नीरा कुमारी, नीलम कुमारी, आशा देवी, पूनम कुमारी, प्रतिभा झा, चिकित्सा संघ के जिला सचिव दिनेश प्रसाद राय आदि ने विचार प्रकट किये. उधर अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान सोमवार को एएनएम आर द्वारा सदर अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




