फतहपुर पकड़ी में नवविवाहिता की डेंगू से मौत

Updated at : 18 Nov 2017 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
फतहपुर पकड़ी में नवविवाहिता की डेंगू से मौत

महुआ : प्रखंड क्षेत्र के फतहपुर पकड़ी पंचायत में अपने मायके आयी एक नवविवाहिता की दर्दनाक मौत डेंगू जैसे घातक बीमारी से इलाज के दौरान हॉस्पिटल में हो गयी. महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार उक्त पंचायत के पकड़ी गांव निवासी चंद्रिका राय की 19 वर्षीया पुत्री विभा कुमारी […]

विज्ञापन

महुआ : प्रखंड क्षेत्र के फतहपुर पकड़ी पंचायत में अपने मायके आयी एक नवविवाहिता की दर्दनाक मौत डेंगू जैसे घातक बीमारी से इलाज के दौरान हॉस्पिटल में हो गयी. महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार उक्त पंचायत के पकड़ी गांव निवासी चंद्रिका राय की 19 वर्षीया पुत्री विभा कुमारी को डेंगू होने के बाद इलाज के लिए पटना पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था. जहां चिकित्सकों के हड़ताल पर चले जाने के बाद एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया,

महिला की मौत इलाज के दौरान ही हो गयी. मौत की खबर मायके तथा ससुराल पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. ग्रामीण डॉ अनिल कुमार ने बताया कि विभा की शादी एक वर्ष पूर्व ही पातेपुर थाना क्षेत्र के सुक्की गांव निवासी विकास कुमार के साथ हुई थी. मालूम हो कि डेंगू से ही गत दिन बाबनघाट निवासी जीमदार राय के पुत्र सुजीत कुमार की भी मौत हो गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन