जहरीली शराब पीने से मौत मामले में बराटी ओपी प्रभारी समेत सभी पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Updated at : 17 Nov 2017 12:14 PM (IST)
विज्ञापन
जहरीली शराब पीने से मौत मामले में बराटी ओपी प्रभारी समेत सभी पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

वैशाली : जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की हुई मौत को सरकार ने गंभीरता से लिया है. डाआईजी के निर्देश पर आरक्षी अधीक्षक राकेश कुमार ने मामले में बराटी ओपी प्रभारी सहित सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है. मालूम हो कि बिहार के वैशाली जिले के बराटी सहायक थाने के बसौली गांव […]

विज्ञापन

वैशाली : जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की हुई मौत को सरकार ने गंभीरता से लिया है. डाआईजी के निर्देश पर आरक्षी अधीक्षक राकेश कुमार ने मामले में बराटी ओपी प्रभारी सहित सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है. मालूम हो कि बिहार के वैशाली जिले के बराटी सहायक थाने के बसौली गांव में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गयी. वहीं, एक व्यक्ति के गंभीर रूप से बीमार होने की खबर है. स्थानीय लोगों सहित मुखिया ने दावा किया है कि जहरीली शराब पीने से ही इन लोगों की मौत हुई है.

सदर थानेदार चितरंजन ठाकुर के मुताबिक, कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से अरुण पटेल (50), देवेंद्र पासवान (45) और लालबाबू पासवान (46) की मोत हो गयी है. वहीं, गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति का इलाज निजी क्लिनिक में जारी है. उल्लेखनीय है कि बिहार में गत वर्ष अप्रैल महीने से पूर्ण शराबबंदी लागू हुई है. हाल ही में बिहार के रोहतास जिले में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन