महिला के पर्स से पांच इंजेक्शन व एक लोडेड सिक्सर बरामद

Updated at : 17 Nov 2017 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
महिला के पर्स से पांच इंजेक्शन व एक लोडेड सिक्सर बरामद

हाजीपुर : लालगंज थाना क्षेत्र के लंगडी पाकड़ गांव में बुधवार को कुछ अपराधियों के अपराध की योजना बनाने के लिए जुटे होने की सूचना एसपी को मिली थी. सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर एक टीम गठित की. टीम में लालगंज थानाध्यक्ष विशाल आनंद, अवर निरीक्षक विक्रम कुमार, सदर थाने की अवर निरीक्षक […]

विज्ञापन

हाजीपुर : लालगंज थाना क्षेत्र के लंगडी पाकड़ गांव में बुधवार को कुछ अपराधियों के अपराध की योजना बनाने के लिए जुटे होने की सूचना एसपी को मिली थी. सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर एक टीम गठित की. टीम में लालगंज थानाध्यक्ष विशाल आनंद, अवर निरीक्षक विक्रम कुमार, सदर थाने की अवर निरीक्षक अर्चना कुमारी सहित सशस्त्र बल को शामिल किया गया. टीम ने पहले रेकी की,फिर सूचना पक्की होने की खबर मिलते ही टीम ने लंगड़ी पाकड़ गांव के समीप वाहन चेकिंग के साथ छापेमारी भी की. छापेमारी के दौरान पुलिस को देख भाग रहे एक बाइक सवार को पुलिस ने धर दबोचा.

पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उनके पास से पास एक लोडेड कट्टा, एक मोबाइल भी बरामद किया. पकड़े गये युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम संजीव कुमार बताया जो सदर थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक गांव निवासी स्व बालेश्वर प्रसाद का पुत्र है. गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर लालगंज थाना क्षेत्र के पुरैनियां गांव से गफूर साह की पत्नी हिना खातून को गिरफ्तार किया.

हिना खातून के घर पर छापेमारी के दौरान उसके पर्स से एक देसी लोडेड सिक्सर, नशे के पांच इंजेक्शन, चाबी का गुच्छा, एक टैबलेट, एक मोबाइल भी बरामद किया. एसपी ने बताया कि ये लोग किराये पर गाड़ी बुक करते थे. महिला ही किराया व गंतव्य के संबंध में बात करती थी. इसलिए संबंधित चालक नियमों के अनुसार उससे आधार व अन्य पहचान पत्र दिखाने की बात नहीं कह पाते थे. वाहन पर सवार होकर महिला चल पड़ती थी और रास्ते में चालक को बेहोशी का इंजेक्शन देकर उसे बेहोश कर देती थी, जब चालक बेहोश हो जाता था तो उसे किसी सुनसान जगह फेंक कर उसकी गाड़ी लेकर फरार हो जाया करती थी. पकड़े गये युवक पर पहले से भी लालगंज एवं सदर थाना में अपहरण एवं लूटपाट मामले में केस दर्ज हैं.

क्या कहते हैं अधिकारी
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लालगंज थाना क्षेत्र के लंगडी पाकड़ गांव में कुछ अपराधी अपराध की योजना बनाने के लिए जुटे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस लंगड़ी गांव में छापेमारी कर एक बाइक सवार को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया, जिसके पास से भी अवैध हथियार बरामद किये गये.
राकेश कुमार, एसपी, वैशाली
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन