बिहार : हाजीपुर में जहरीली शराब पीने से तीन की मौत

Updated at : 16 Nov 2017 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : हाजीपुर में जहरीली शराब पीने से तीन की मौत

हाजीपुर : बिहार के वैशाली जिले के बराडी सहाय थाना अंतर्गत बसौली गांव में बीती रात कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार हो गया. स्थानीय लोगों सहित मुखिया का दावा है कि जहरीली शराब पीने से इन लोगों की मौत मौत […]

विज्ञापन

हाजीपुर : बिहार के वैशाली जिले के बराडी सहाय थाना अंतर्गत बसौली गांव में बीती रात कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार हो गया. स्थानीय लोगों सहित मुखिया का दावा है कि जहरीली शराब पीने से इन लोगों की मौत मौत हुई और एक अन्य व्यक्ति बीमार पड़ गया. जबकि पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि मौत के असली कारणों के बारे में पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर हो पायेगी.

सदर थाना अध्यक्ष चितरंजन ठाकुर ने बताया कि मरने वालों में अरुण पटेल (50), देवेंद्र पासवान (45) और लालबाबू पासवान (46) शामिल हैं. उन्होंने बताया कि कथित तौर पर जहरीली शराब से गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति का इलाज निजी क्लिनिक में जारी है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों में शामिल अरुण पटेल के परिजन ने बताया है कि वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. उन्हें दमा की बीमारी थी.

इस मामले को लेकर मुखिया के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है. उल्लेखनीय है कि बिहार में गत वर्ष अप्रैल महीने से पूर्ण शराबबंदी लागू हुई है. हाल में बिहार के रोहतास जिला में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन