लघु रंगचित्र दीर्घा का किया उद्घाटन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अगले साल तक राज्य के सभी जेलों में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग सिस्टम : नीतीश हाजीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि राज्य के सभी जेलों में कैदियों के ट्रायल के लिए अगले साल के अंत तक वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग सिस्टम स्थापित कर दिये जायेंगे. अब जेल से ही मुकदमे का ट्रायल शुरू हो जायेगा. […]
विज्ञापन
अगले साल तक राज्य के सभी जेलों में
वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग सिस्टम : नीतीश
हाजीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि राज्य के सभी जेलों में कैदियों के ट्रायल के लिए अगले साल के अंत तक वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग सिस्टम स्थापित कर दिये जायेंगे. अब जेल से ही मुकदमे का ट्रायल शुरू हो जायेगा. वह हाजीपुर स्थित जेल मैदान में नवनिर्मित बिहार सुधारात्मक प्रशासनिक संस्थान का उद्घाटन के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि कैदियों के रहन-सहन और उनके जीवन में परिवर्तन लाने के लिए राज्य के सभी जेलों में सुधारात्मक पहल की जा रही है और सुविधाओं का प्रबंध किया जा रहा है.
नीतीश ने राज्य
अगले साल तक
के सभी जेलों में कैदी इआरपी सिस्टम एवं 30 जेलों में 56 टेलीफोन एक्सचेंज केंद्र का उद्घाटन किया तथा प्रदेश के 11 जेलों में कैंटिन का शुभारंभ किया.
मुख्यमंत्री ने राज्य के आठ केंद्रीय कारागार में बहुउद्देशीय आॅडिटोरियम का शिलान्यास करने के साथ राज्य के विभिन्न जेलों में नवनियुक्त 1970 कक्षपालों एवं दस सहायक जेलरों में से 10 कक्षपालों और पांच सहायक जेलरों को अपने हाथ से नियुक्ति पत्र प्रदान किया.
इस मौके पर बिहार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, गृह विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक पी के ठाकुर तथा राज्य के कारा महानिरीक्षक आनंद किशोर ने सभा को संबोधित किया.
संग्रहालयों को किया जायेगा विकसित
निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि इन दोनों संग्रहालयों का स्थल काफी बेहतर है. तीन तरफ सड़क है. बगल में झील सरीखा विशाल तालाब है. इसे विकसित किया जायेगा. मिथिला क्षेत्र का यह बड़ा आकर्षण का आनेवाले समय में केंद्र होगा. उन्होंने तालाबों में नौका विहार
संग्रहालयों को किया
संचालित करने का भी इस क्रम में निर्णय लिया. इस मौके पर उन्होंने दोनों म्यूजियम में सजे ऐतिहासिक तथा पुरातात्विक महत्व के प्रदर्शों का बारीक मुआयना किया. संग्रहालय के दाता परिवार के सदस्य प्रो श्रुतिधारी सिंह मुख्यमंत्री को प्रदर्शों के इतिहास के बारे में जानकारी दे रहे थे. क्यूरेटर डॉ सुधीर कुमार यादव व शिव कुमार मिश्र भी उन्हें इससे संबंधित जानकारी दे रहे थे.
इससे पूर्व सीएम ने चंद्रधारी संग्रहालय में लघु रंग चित्र दीर्घा का फीता काट कर उद्घाटन किया. मौके पर नगर विधायक संजय सरावगी, जाले विधायक जीवेश कुमार, बेनीपुर विधायक सुनील चौधरी, एमएलसी सुनील सिंह, अर्जुन सहनी, पूर्व एमएलसी मिश्री लाल यादव के अतिरिक्त कला-संस्कृति, भवन निर्माण, नगर विकास विभाग आदि के प्रधान सचिव मौजूद थे.
आइजी सुनील कुमार झा, जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी सत्यवीर सिंह, एएसपी दिलनवाज अहमद, सदर एसडीओ डॉ गजेंद्र प्रसाद सिंह सहित जिला प्रशासनिक महकमा के आला अधिकारियों की टीम मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










