अगले साल तक सभी जेलों में होगी वीडियो कॉन्फ्रेंिसंग
Updated at : 16 Nov 2017 4:46 AM (IST)
विज्ञापन

सुिवधा. सुधारात्मक प्रशासनिक संस्थान के उद्घाटन के बाद बाेले सीएम हाजीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि राज्य के सभी जेलों में ट्रायल के लिए अगले साल के अंत तक वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग सिस्टम स्थापित कर दिये जायेंगे. अब जेल से ही मुकदमे का ट्रायल शुरू हो जायेगा. वह दिग्घी स्थित मंडल कारा […]
विज्ञापन
सुिवधा. सुधारात्मक प्रशासनिक संस्थान के उद्घाटन के बाद बाेले सीएम
हाजीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि राज्य के सभी जेलों में ट्रायल के लिए अगले साल के अंत तक वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग सिस्टम स्थापित कर दिये जायेंगे. अब जेल से ही मुकदमे का ट्रायल शुरू हो जायेगा. वह दिग्घी स्थित मंडल कारा के पास नवनिर्मित बिहार सुधारात्मक प्रशासनिक संस्थान (बीका) के उद्घाटन के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 55 जेलों में प्रिजन ईआरपी सिस्टम व 30 जेलों में 56 टेलीफोन
एक्सचेंज केंद्र का उद्घाटन किया और 11 जेलों में कैंटिन का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने आठ सेंट्रल जेलों में बहुउद्देशीय आॅडिटोरियम और हाजीपुर मंडल कारा के अधिकारियों व कर्मियों के आवासीय भवनों का शिलान्यास करने के साथ ही विभिन्न जेलों में नवनियुक्त 1970 कक्षपालों और 10 सहायक जेलरों में से 10 कक्षपालों और पांच सहायक जेलरों को नियुक्तिपत्र प्रदान किया.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य के जेलों में सुविधाओं के विस्तार की प्रक्रिया तेजी से चल रही है.
सुधार और सुविधाओं के विस्तार की बदौलत कैदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के मकसद से सरकार ने प्रक्रिया शुरू की है. उन्होंने कहा, छात्र जीवन में मैं भी जेल गया हूं
अगले साल तक…
और वहां की व्यवस्थाओं से भलीभांति परिचित हूं.
मुख्यमंत्री ने अपने संबाेधन के दौरान कारा निदेशक एवं महानिरीक्षक को विशेष रूप से निष्ठा के साथ कारा प्रशासन का संचालन करने का निर्देश भी दिया. मजाकिया लहजे में उन्होंने कहा, मेरी जानकारी के अनुसार जेल के अंदर कक्ष में सांप के प्रवेश कर जाने की भी बात सामने आयी है. जेल के अंदर सर्पदंश की एक घटना का जिक्र किया और हंसते हुए कहा कि ऐसा न हो कि बाहरी तामझाम विकसित हो जाये और अंदर सांप प्रवेश करता रहे. इन बातों का भी विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए. जेल के अंदर कैदियों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ख्याल करते हुए व्यवस्था की गंभीर निगरानी करते रहने का निर्देश उन्होंने कारा प्रशासन से जुड़े उच्च अधिकारियों को दिया.
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण संस्थान के आकर्षक व अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस भवन के निर्माण को लेकर पुलिस भवन निर्माण निगम की सराहना की. साथ ही उन्होंने बताया कि संस्थान में उर्जा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सौर उर्जा व बायोगैस आदि के इंतजाम भी किये गये हैं. संस्थान पूरी तरह कंप्यूटरीकृत है. इस बात का भी जिक्र उन्होंने किया कि वर्ष 1977 में कर्पूरी ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार ने भी इस दिशा में पहल की थी, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं हो सका था. अब पुन: जेलों से जुड़ी व्यवस्थाओं को अत्याधुनिक व सुविधा संपन्न बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई है. 779 महिला कक्षपालों को कार्यक्रम के दौरान मिले नियुक्ति पत्र पर अपने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि सूबे में महिलाओं के सशक्तीकरण का यह भी एक उदाहरण है. साथ ही यह भी कहा कि महिलाओं को राज्य में सभी सेवाओं में 35% आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है.
इस मौके पर गृह विभाग के प्रधान सचिव अमीर सुबहानी, कारा महानिरीक्षक आनंद किशोर, निदेशक बीसीपी सिंह, डीएम रचना पाटील, एसपी राकेश कुमार, हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह, महनार के विधायक उमेश कुशवाहा और राघोपुर के पूर्व विधायक सतीश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे.
उद्घाटन
—बिहार सुधारात्मक प्रशासनिक संस्थान
— 55 जेलों में प्रिजन ईआरपी सिस्टम व 30 जेलों में 56 टेलीफोन एक्सचेंज केंद्र
— 11 जेलों में कैंटीन
शिलान्यास
—आठ सेंट्रल जेलों में बहुउद्देशीय आॅडिटोरियम
—हाजीपुर मंडल कारा के अधिकारियों व कर्मियों के आवासीय भवन
नियुक्ति पत्र
1970 कक्षपालों और पांच सहायक जेलरों को नियुक्तिपत्र प्रदान किया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




