54 लाख की नकदी के साथ पार्षद पुत्र गिरफ्तार

Updated at : 15 Nov 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
54 लाख की नकदी के साथ पार्षद पुत्र गिरफ्तार

जिला पार्षद के घर पर पुलिस ने की छापेमारी पार्षद के आवास पर होने वाली थी गांजे की डील डीएसपी टीम बनाकर पहुंचे तलाशी लेने छापेमारी से जेठूली गांव में हड़कंप हाजीपुर/फतुहा : वैशाली जिला के राघोपुर प्रखंड के जिला पार्षद के घर पर पुलिस ने छापेमारी कर लाखों रुपये नकदी बरामद करते हुए उसके […]

विज्ञापन

जिला पार्षद के घर पर पुलिस ने की छापेमारी

पार्षद के आवास पर होने वाली थी गांजे की डील
डीएसपी टीम बनाकर पहुंचे तलाशी लेने
छापेमारी से जेठूली गांव में हड़कंप
हाजीपुर/फतुहा : वैशाली जिला के राघोपुर प्रखंड के जिला पार्षद के घर पर पुलिस ने छापेमारी कर लाखों रुपये नकदी बरामद करते हुए उसके पुत्र को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली की नदी थाना क्षेत्र के जेठूली गांव में सोमवार की देर रात जेठूली गांव निवासी राघोपुर वैशाली के जिला पार्षद सदस्य रामप्रवेश राय के जेठूली स्थित आवास से बड़े पैमाने पर गांजे की डील होने वाली है.
सूचना मिलते ही डीएसपी सुनील कुमार ने टीम बनाकर जिला पार्षद के घर छापेमारी किया, लेकिन पुलिस को गांजा तो नहीं मिला, लेकिन घर की तलाशी के दौरान दो स्टील के बक्से को खोला गया तो पुलिस भौचक रह गयी.
उस बक्से से 54,69000 रुपये पुलिस ने नकद बरामद किया. इस मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने जिला पार्षद सदस्य के पुत्र विकास कुमार को गिरफ्तार किया है. वहीं जिला पार्षद रामप्रवेश राय मौका देखते ही फरार हो गया.
पुलिस टीम में शामिल फतुहा थानाध्यक्ष नसीम अहमद, नदी थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह, एएसआई राजकिशोर सिंह आदि शामिल थे।. इस छापेमारी से जेठूली गांव में हड़कंप मची है. वहीं जेठूली के कई गांजा तस्कर पुलिस के इस कार्रवाई से भूमिगत हो गये है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन