अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा 30 मवेशियों की हुई मौत
Updated at : 14 Nov 2017 5:48 AM (IST)
विज्ञापन

हादसा . महुआ-हाजीपुर मार्ग पर कन्हौली की घटना महुआ : महुआ-हाजीपुर मार्ग पर कन्हौली बाजार में मवेशी लेकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक पलटते ही मवेशियों की चीख पुकार से आस-पास के लोगों की नींद टूट गयी. घर से बाहर निकलकर देखा तो ट्रक में मवेशी चिल्ला रहे हैं. जानकारी के […]
विज्ञापन
हादसा . महुआ-हाजीपुर मार्ग पर कन्हौली की घटना
महुआ : महुआ-हाजीपुर मार्ग पर कन्हौली बाजार में मवेशी लेकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक पलटते ही मवेशियों की चीख पुकार से आस-पास के लोगों की नींद टूट गयी. घर से बाहर निकलकर देखा तो ट्रक में मवेशी चिल्ला रहे हैं. जानकारी के अनुसार ट्रक समस्तीपुर के ताजपुर से ट्रक लेकर चालक हाजीपुर की ओर जा रहा था. ट्रक में ठूस ठूस कर 80 भैंस के बच्चे (पाड़ा) से लदे हुए थे. ट्रक पलटने से 30 की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी और संभावना है
की दस पाड़ा मौके से इधर-उधर भाग गये होंगे. मृत मवेशियों को जेसीबी मशीन से गड्ढ़ा खोदकर दफना दिया गया. 40 मवेशियों को स्थानीय चौकीदार के देखरेख में रखा गया है. प्रारंभिक जांच में ऐसा पता चला है कि समस्तीपुर के ताजपुर से ट्रक लेकर चालक हाजीपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान कन्हौली में ट्रक पलट गया और यह हादसा हुआ. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. ट्रक के कागजात के आधार पर उसके मालिक की पहचान करने के लिये पुलिस परिवहन विभाग से संपर्क किया है. मालिक का शिनाख्त होते ही इसका खुलासा हो जायेगा कि मवेशी तस्कर गिरोह द्वारा 80 पाड़ा को कहां से खरीदारी कहां ले जाया जा रहा है. संभावना यह भी जतायी जा रही है कि मवेशी तस्कर गिरोह द्वारा यह ट्रक दूसरे राज्य में ले जाया जा रहा था. फिलवक्त पुलिस इस मामले को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




