थानाध्यक्ष ने ही गायब कराये हैं बालू लदे ट्रक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चौकीदार ने डीएम व एसपी से की शिकायत थानाध्यक्ष ने चौकीदार के आरोप को बताया निराधार बोला चौकीदार, आईओ भी जिम्मेदार लालगंज : करताहां थाना क्षेत्र से बालू लदे पांच ट्रकों के गायब होने के मामले में थानाध्यक्ष लालबहादुर एवं चौकीदार नेपाल सहनी के बीच विवाद बढ़ गया है. उक्त घटना में थानाध्यक्ष के रवैये […]
विज्ञापन
चौकीदार ने डीएम व एसपी से की शिकायत
थानाध्यक्ष ने चौकीदार के आरोप को बताया निराधार
बोला चौकीदार, आईओ भी जिम्मेदार
लालगंज : करताहां थाना क्षेत्र से बालू लदे पांच ट्रकों के गायब होने के मामले में थानाध्यक्ष लालबहादुर एवं चौकीदार नेपाल सहनी के बीच विवाद बढ़ गया है. उक्त घटना में थानाध्यक्ष के रवैये से पीड़ित चौकीदार नेपाल सहनी ने पुलिस अधीक्षक वैशाली व जिलाधिकारी वैशाली को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.
अपने आवेदन में नेपाल सहनी ने लिखा है कि करताहां थाना क्षेत्र में जब्त 31 बालू लदे ट्रकों में से पांच ट्रकों के गायब होने के मामले में थानाध्यक्ष द्वारा मुझ पर दबाव बनाया जा रहा है. जबकि उक्त पांचों ट्रक जहां से गायब हुए थे, वहां पर मेरी ड्यूटी नहीं थी. परंतु ट्रक गायब होने बाद खुद को मामले में फंसते देख थानाध्यक्ष लालबहादुर जबरदस्ती मुझे फंसा रहे हैं. इस संबंध में उक्त चौकीदार ने बताया कि इसका विरोध करने पर थानाध्यक्ष लालबहादुर ने मेरे साथ गाली-गलौज एवं मारपीट भी की है. वहीं नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी भी दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस मामले में थानाध्यक्ष खुद को बचाने के लिए चार चौकीदार को नाजायज ढ़ंग से फंसाने की साजिश रच रहे हैं.
क्या कहते हैं एसपी
अवैध बालू के खनन मामले में 31 ट्रक को जब्त कर करताहां थाने पर रखा गया था. इसमें पांच ट्रकों के मालिक व चालक पुलिस को चकमा देकर ट्रक लेकर फरार हो गये हैं. पांचों ट्रको के कागजात थाने में जमा है. जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एक टीम का गठन किया गया है. टीम उन ट्रको को बरामद करने और उसके मालिक व चालक को गिरफ्तार करने के लिये संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
राकेश कुमार, एसपी, वैशाली
क्या कहते हैं चौकीदार
जब्त ट्रक मामले के आईओ रंजीत यादव है. जिन्होंने थानाध्यक्ष लालबहादुर के साथ मिलकर मोटी रकम लेकर जब्त 31 ट्रकों में से 5 ट्रकों को छोड़ दिया था. ये सिलसिला लंबे समय से चलता आ रहा है. जिसका विरोध करने पर थानेदार व मामले का आइओ अपने पद तथा पावर दिखा कर मुझे नौकरी से बर्खास्त करने को धमकी दे रहे हैं.
योगेंद्र भगत, चौकीदार
बोले थानाध्यक्ष
चौकीदारों द्वारा लगाये गये सभी आरोप निराधार है.
लाल बहादुर, थानाध्यक्ष
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










