अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार घायल

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज के समीप शनिवार की शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल 35 वर्षीय मो. मीरहसन उर्फ राजा नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज मोहल्ले का […]
हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज के समीप शनिवार की शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल 35 वर्षीय मो. मीरहसन उर्फ राजा नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज मोहल्ले का रहने वाला बताया गया. घटना तब घटी जब बाइक सवार राजा रामाशीष चौक स्थित अपने सैलून की दुकान से घर वापस लौट रहे थे. जहां हथसारगंज स्थित हरिहरनाथ लाइन होटल के समीप एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




