नौ वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म, प्राथमिकी

Updated at : 11 Nov 2017 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
नौ वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म, प्राथमिकी

महुआ : नगर पंचायत बाजार के एक गांव में खरगोश के लिए घास लाने गयी नाबालिग बच्ची को पकड़कर एक मनचले युवक ने दुष्कर्म किया. गंभीर स्थिति में पीड़िता को इलाज के लिये सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की देर शाम नौ वर्षीय बच्ची अपने घर […]

विज्ञापन

महुआ : नगर पंचायत बाजार के एक गांव में खरगोश के लिए घास लाने गयी नाबालिग बच्ची को पकड़कर एक मनचले युवक ने दुष्कर्म किया. गंभीर स्थिति में पीड़िता को इलाज के लिये सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की देर शाम नौ वर्षीय बच्ची अपने घर के पास खरगोश के लिए घास लाने गयी थी.

इसी दौरान एक मनचले युवक ने उसे पकड़ कर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान बच्ची की चीख पुकार सुन कर दौड़ें ग्रामीणों को देख मनचला युवक वहां से भाग निकला. ग्रामीणों ने घायल बच्ची इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. इस संबंध में गांव वालों ने पीड़िता के परिजनों को घटना की जानकारी दी.

अनुमंडल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीड़िता को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन