हथकड़ी सहित भाग रहे दो तस्कर पकड़ाये
Updated at : 10 Nov 2017 4:56 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : व्यवहार न्यायालय परिसर में गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गयी, जब गांजा तस्करी के मामले में पकड़े गये दो तस्कर पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सहित भागने लगे. हालांकि लोगों के सहयोग से पुलिस ने भाग रहे दोनों तस्करों को कोर्ट परिसर में ही दबोच लिया. जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम […]
विज्ञापन
हाजीपुर : व्यवहार न्यायालय परिसर में गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गयी, जब गांजा तस्करी के मामले में पकड़े गये दो तस्कर पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सहित भागने लगे. हालांकि लोगों के सहयोग से पुलिस ने भाग रहे दोनों तस्करों को कोर्ट परिसर में ही दबोच लिया. जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम उत्पाद विभाग की टीम ने हाजीपुर स्टेशन के समीप से दो तस्करों को धर दबोचा था. उनके पास से उत्तम क्वालिटी की 17 किलो गांजा बरामद हुआ था, जिसकी कीमत एक लाख बतायी गयी है.
गिरफ्तार रोशन कुमार गंगा ब्रिज थाने के वार्ड 13 निवासी हरेंद्र राय का पुत्र है ,जबकि दूसरा रंधीर कुमार तेरसिया गांव के ही लालबाबू राय का पुत्र है. उत्पाद पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद गुरुवार को कोर्ट में पेशी के लिये ले गयी थी. उत्पाद पुलिस कोर्ट परिसर में कस्टडी वारंट का कागजात तैयार कर रही थी. इसी क्रम में दोनों ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया. कोर्ट परिसर की चहारदीवारी तक दोनों पहुंच गये थे, लेकिन चहारदीवारी ऊंची होने के कारण दोनों भाग नहीं सके.
क्या कहते हैं उत्पाद पदाधिकारी
हाजीपुर स्टेशन पर पकड़े गये दो तस्करों को जेल भेजने के लिए उत्पाद पुलिस जिला सत्र न्यायाधीश के यहां लेकर गयी थी. कस्टडी वारंट बनाया जा रहा था, इसी बीच दोनों हथकड़ी सहित भागने लगे.
गुंजेश कुमार, अवर निरीक्षक, उत्पाद विभाग
क्या कहते हैं अधिकारी
हाजीपुर मंडलकारा में गुरुवार की देर शाम दो कैदियों को लाया गया. सूचना मिली कि दोनों ने भागने का प्रयास किया था. जेल प्रशासन ने दोनों कैदियों पर पैनी नजर रखने की व्यवस्था की है.
मनोज कुमार श्रीवास्तव, जेल अधीक्षक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




