प्रसव के दौरान बच्चे की मौत पर हंगामा

Updated at : 10 Nov 2017 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
प्रसव के दौरान बच्चे की मौत पर हंगामा

महनार : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान एक नवजात बच्चे की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने हंगामा किया. जानकारी के अनुसार देसरी थाना क्षेत्र के बिलट चौक, पानापुर रघुनाथ गांव के वरुण पासवान ने अपनी पत्नी सावित्री देवी को महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था, जहां प्रसव के दौरान […]

विज्ञापन

महनार : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान एक नवजात बच्चे की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने हंगामा किया. जानकारी के अनुसार देसरी थाना क्षेत्र के बिलट चौक, पानापुर रघुनाथ गांव के वरुण पासवान ने अपनी पत्नी सावित्री देवी को महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था, जहां प्रसव के दौरान बच्चे की मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर और एएनएम पर इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया है.

परिजनों ने एएनएम पर सूई बाहर से खरीद कर मंगवाने और महिला को स्लाइन नहीं चढ़ाने का आरोप लगाया है. परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह मरीज को प्रसव के लिए अस्पताल लेकर आये थे और महिला को प्रसव पीड़ा लगातार हो रही थी, जिस कारण हम डॉक्टर को बुलाने गये तो डॉक्टर ने कहा कि हम ओपीडी कर रहे हैं,

एएनएम को बुला लो. इसी बीच बच्चा महिला के पेट में ही फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद खींच कर बाहर निकाला गया, जिससे बच्चे की मौत हो गयी. इसकी सूचना के बाद डॉक्टर अपने चैंबर से महिला को देखने आयीं. महिला के परिजनों ने आरोप लगाया अगर डॉक्टर समय से इलाज करते और एएनएम सही ढंग से मरीज को देखती, तो बच्चे को बचाया जा सकता था.

क्या कहते हैं अधिकारी
मामले की जांच की जायेगी. आरोपितों से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. दोषी पाये जाने पर कार्रवाई होगी.
डॉ राजेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन