सीडीपीओ व उपप्रमुख ने िकया एक-दूसरे पर केस

महनार : महनार की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं प्रखंड उप प्रमुख, प्रखंड प्रमुख पति के बीच बढ़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक ओर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सोनालिका मनिन्दवार ने प्रखंड उप प्रमुख कुशेश्वर पासवान, प्रखंड प्रमुख पति बालदेव राय एवं आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-सात के सेविका पति हरेकिशुन राय पर […]
महनार : महनार की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं प्रखंड उप प्रमुख, प्रखंड प्रमुख पति के बीच बढ़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक ओर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सोनालिका मनिन्दवार ने प्रखंड उप प्रमुख कुशेश्वर पासवान, प्रखंड प्रमुख पति बालदेव राय एवं आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-सात के सेविका पति हरेकिशुन राय पर उनके साथ गलत तरीके से बात करने,
रंगदारी मांगने सहित गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई हेतु महनार थाना को आवेदन दिया था तो दूसरी तरफ उप प्रमुख कुशेश्वर पासवान द्वारा भी महनार थाना को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपने कर्मियों द्वारा कार्यालय से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है. इस संबंध में महनार थानाध्यक्ष से पूछे जाने पर बताया कि सीडीपीओ एवं उप प्रमुख द्वारा दिये आवेदनों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




