मेले में हीरो मोटोकॉर्प ने लगाया स्टॉल

हाजीपुर : विश्व की बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने सोमवार को हरिहर क्षेत्र सोनपुर स्थित मेले में अपना स्टॉल लगाया. स्टॉल के उद्घाटन को लेकर भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य कंपनी के जोनल रूरल मैनेजर दिव्य गांधी, संजय सिंह, चंदामामा हीरो के प्रोपराइटर सुधांशु रंजन, ऋषभ हीरो के प्रोपराइटर भूषण कुमार […]
हाजीपुर : विश्व की बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने सोमवार को हरिहर क्षेत्र सोनपुर स्थित मेले में अपना स्टॉल लगाया. स्टॉल के उद्घाटन को लेकर भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य कंपनी के जोनल रूरल मैनेजर दिव्य गांधी, संजय सिंह, चंदामामा हीरो के प्रोपराइटर सुधांशु रंजन, ऋषभ हीरो के प्रोपराइटर भूषण कुमार आदि मौजूद रहे.
मोटोकॉर्प की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार सोनपुर मेले के अवसर पर हीरो कंपनी की ओर से बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को नि:शुल्क इंश्योरेंस का आकर्षक ऑफर दिये जाने की बात कही गयी है. उक्त ऑफर सभी मॉडलों के लिए दिया गया है. स्टॉल में हीरो बाइक व स्कूटी की अलग-अलग रेंज मौजूद है. उन रेंजों में स्प्लेंडर,
मैस्ट्रोएज, डयूएट एवं प्लेजर शामिल हैं. बताया गया है कि आईथ्रीएस टेक्नोलॉजी के तहत बेहतर माइलेज, लो मेंटेनेंस, लंबी आयु व कम प्रदूषण की सुविधा प्रदान की गयी है. साथ ही हीरो की अतिरिक्त विशेषताओं में पांच साल की वारंटी, पांच नि:शुल्क सर्विस व हीरो की अपनी फाइनेंस सुविधा भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




