70 ट्रक बालू को प्रशासन ने किया जब्त

Updated at : 09 Oct 2017 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
70 ट्रक बालू को प्रशासन ने किया जब्त

मधुरापुर, नावानगर, खालसा एवं जमींदारी घाट से बालू जब्त बिदुपुर : अवैध बालू भंडारण करने को लेकर कारोबारियों के विरुद्ध प्रशासन का डंडा चला. जिला प्रशासन के निर्देश पर रविवार को बिदुपुर थाना क्षेत्र के कई घाटों पर सदर अनुमंडलाधिकारी रवींद्र कुमार एवं एएसपी अजय कुमार ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर गंगा घाट किनारे […]

विज्ञापन
मधुरापुर, नावानगर, खालसा एवं जमींदारी घाट से बालू जब्त
बिदुपुर : अवैध बालू भंडारण करने को लेकर कारोबारियों के विरुद्ध प्रशासन का डंडा चला. जिला प्रशासन के निर्देश पर रविवार को बिदुपुर थाना क्षेत्र के कई घाटों पर सदर अनुमंडलाधिकारी रवींद्र कुमार एवं एएसपी अजय कुमार ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर गंगा घाट किनारे भंडारण कर रखे लगभग तीन लाख के बालू को जब्त किया. जांच टीम द्वारा बिदुपुर के मधुरापुर सतिहारा घाट पर लगभग भंडारण किये 35 हजार घन फिट अनुमानतः 70 ट्रक बालू को जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग एक लाख 25 हजार रुपये होने का अनुमान लगाया गया है.
वहीं सैदपुर खालसा घाट पर 70 हजार एवं नावानगर घाट पर एक लाख रुपये की बालू जब्त किये गये.
बालू कारोबारियों को पुलिस के आने की भनक मिल गयी थी. घाट पर जांच टीम के पहुंचने के पूर्व ही नाव पर लदा बालू लेकर नाविक बीच गंगा नदी की ओर उतारना छोड़ कर बढ़ गया और प्रशासन मूक दर्शक बनी रही.
जांच टीम के द्वारा नावानगर घाट, खालसा घाट, जमींदारी घाट पर भी जांच की गयी. सभी घाटों पर बालू के जब्त किये जाने की सूचना है. इस अवसर पर एएसपी अजय कुमार ने थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल को सख्त निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में जब्त बालू की मात्रा घटनी नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि जब्त बालू की नीलामी की जायेगी. उन्होंने निर्देश दिया कि घाट की ओर जाने वाली संपर्क पथ के मुहाने पर बैरिकेटिंग लगाकर फोर्स की ड्यूटी तैनात करें. उन्होंने निर्देश दिया कि यदि बालू लदा गाड़ी निकलने की सूचना मिली, तो बख्शे नहीं जायेंगे.
छापेमारी अभियान में बीडीओ दुनिया लाल यादव, सीओ संजय कुमार राय, थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल सहित खनन पदाधिकारी श्याम नंदन ठाकुर, अवर निरीक्षक भोला सिंह, मनोहर कुमार, विजय पासवान सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे.
लालगंज में बालू लदा ट्रेक्टर जब्त : गंडक नदी के रास्ते बड़े पैमाने पर बालू के कारोबार किये जाने की सूचना पर जांच के लिए घाट की ओर निकले लालगंज अंचलाधिकारी मुन्ना प्रसाद एवं करताहां थानाध्यक्ष लालबहादुर ने घटारो गांव स्थित नारायणी नदी बांध किनारे सड़क से एक ट्रेक्टर बालू जब्त किया है. उक्त मामले में अंचलाधिकारी मुन्ना प्रसाद ने ट्रैक्टर की चेचिस नंबर के आधार पर ट्रैक्टर के मालिक एवं चालक पर मामला दर्ज किया है.
इस संबंध अंचलाधिकारी मुन्ना प्रसाद ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि नदी के रास्ते बालू का अवैध व्यापार किया जा रहा है. जिसके जांच में हम पुलिस टीम के साथ निकले थे. इस दौरान घटारो बांध किनारे बालू लदा एक ट्रेक्टर लावारिस हालत में मिला, जिस पर गाड़ी नंबर नहीं था. चेचीस नंबर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन