बदहाली के खिलाफ किया प्रदर्शन

Updated at : 09 Oct 2017 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
बदहाली के खिलाफ किया प्रदर्शन

सड़क ठीक करने की मांग को लेकर युवा जनशक्ति का धरना हाजीपुर : सदर प्रखंड क्षेत्र के बासुदेवपुर चपुता से अफजलपुर धोबघट्टी जाने वाली सड़क की बदहाली दूर करने की मांग को लेकर रविवार को युवा जनशक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया. एनएच-77 पर अवस्थित धोबघट्टी मध्य विद्यालय के समीप कार्यकर्ताओं ने धरना दिया. […]

विज्ञापन
सड़क ठीक करने की मांग को लेकर युवा जनशक्ति का धरना
हाजीपुर : सदर प्रखंड क्षेत्र के बासुदेवपुर चपुता से अफजलपुर धोबघट्टी जाने वाली सड़क की बदहाली दूर करने की मांग को लेकर रविवार को युवा जनशक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया.
एनएच-77 पर अवस्थित धोबघट्टी मध्य विद्यालय के समीप कार्यकर्ताओं ने धरना दिया. धरना सभा को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज कुमार राय ने कहा कि उक्त सड़क हाजीपुर क्षेत्र की सबसे जर्जर सड़क बनी हुई है. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी कहा कि हाजीपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व वर्तमान सांसद नित्यानंद राय, वर्तमान विधायक अवधेश सिंह एवं स्थानीय सांसद रामविलास पासवान की ओर से भी उक्त जर्जर सड़क की बदहाली दूर करने का प्रयास नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि उक्त सड़क से ही होकर अफजलपुर धोबघट्टी पंचायत की 15 हजार आबादी प्रत्येक दिन गुजरती है.
प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार एवं जिलाध्यक्ष राजू रंजन पटेल ने कहा कि शीघ्र ही सड़क की बदहाली दूर नहीं की गयी, तो इसके खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा. धरना सभा का संचालन मुखिया सुमित्रा देवी ने किया. इस मौके पर प्रकाश कुमार सिंह, अंकित कुमार सिंह, शुभम कुमार, विजय तिवारी, राजा सिंह एवं अमित कुमार सहित अन्य मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन