घर से नकद समेत दो लाख के आभूषणों की चोरी

Updated at : 08 Oct 2017 2:29 AM (IST)
विज्ञापन
घर से नकद समेत दो लाख के आभूषणों की चोरी

अंदरकिला मोहल्ले में चोरों ने वारदात को दिया अंजाम हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसडीओ रोड अंदरकिला मोहल्ले में शनिवार को एक घर से चोरों ने नकद समेत दो लाख रुपये की आभूषण और मोबाइल की चोरी कर ली. गृहस्वामी संजय शर्मा के अनुसार, सात अक्तूबर की अहले सुबह वे स्वास्थ्य लाभ के लिए […]

विज्ञापन

अंदरकिला मोहल्ले में चोरों ने वारदात को दिया अंजाम

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसडीओ रोड अंदरकिला मोहल्ले में शनिवार को एक घर से चोरों ने नकद समेत दो लाख रुपये की आभूषण और मोबाइल की चोरी कर ली. गृहस्वामी संजय शर्मा के अनुसार, सात अक्तूबर की अहले सुबह वे स्वास्थ्य लाभ के लिए टहलने निकले थे. घर में उनकी पत्नी सो रही थी. इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाकर 20 हजार रुपये नकद एवं करीब दो लाख के जेवर के अलावा एक मोबाइल की चोरी कर ली और चंपत हो गये.
चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी. गृहस्वामी ने बताया कि चोरी की उक्त घटना को लेकर उन्होंने नगर थाने में आवेदन देकर इसकी शिकायत की है. गृहस्वामी के अनुसार, जिस समय वे टहलने निकले थे उसके कुछ घंटों बाद घर पर पहुंचने के बाद उन्हें चोरी होने की जानकारी मिली. चोरों ने घर में रखे अलमारी तोड़कर उसमें रखे जेवरात और नकद रुपये निकाल लिये. मालूम हो कि नगर के विभिन्न मोहल्लों में आये दिन किसी न किसी के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. नगर के कुछ लोगों का कहना है कि चोरी की इन घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन को गंभीरता के साथ घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास करना होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन