दीवार गिरने से महिला और बच्चा घायल, रेफर

Updated at : 05 Oct 2017 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
दीवार गिरने से महिला  और बच्चा घायल, रेफर

महनार नगर : सरस्वती मंदिर रोड वार्ड 12 के निकट बुधवार को दीवार गिर जाने से दब कर एक बच्चा और उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. दीवार गिरने एवं उसमें कई के दबे होने की शोर सुन कर आसपास के लोग काफी संख्या में जुट गये. घटनास्थल पर जुटे लोगों ने आनन-फानन […]

विज्ञापन

महनार नगर : सरस्वती मंदिर रोड वार्ड 12 के निकट बुधवार को दीवार गिर जाने से दब कर एक बच्चा और उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. दीवार गिरने एवं उसमें कई के दबे होने की शोर सुन कर आसपास के लोग काफी संख्या में जुट गये. घटनास्थल पर जुटे लोगों ने आनन-फानन में गिरे दीवार का मलबा हटाकर महिला एवं उसके दोनों बच्चों को निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से महिला और एक बच्चे को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार सरस्वती मंदिर मुहल्ले के अब्दुल्ल करीम अंसारी की पत्नी नुरजहां खातून और उसका छह वर्षीय बेटा अहमद रजा और चांदनी खातून अपने घर में ही थी कि अचानक उसके घर की दीवार गिर गया, जिसमें सभी दब गये. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया. घायल महिला ने बताया कि घर का दीवार पांच इंच का नया बना हुआ था तथा इसी पर करकट डाला हुआ था. अचानक दीवार गिर गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन