सदर अस्पताल में इलाजरत युवक की हुई मौत

हाजीपुर : सदर अस्पताल में दो दिन से भर्ती मरीज की इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत युवक की मंगलवार को मौत हो गयी. सूत्रों के अनुसार सोमवार को पेट दर्द की शिकायत होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज किया और बेहतर इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया. मंगलवार को स्थिति नाजुक होने पर बीमार […]
हाजीपुर : सदर अस्पताल में दो दिन से भर्ती मरीज की इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत युवक की मंगलवार को मौत हो गयी. सूत्रों के अनुसार सोमवार को पेट दर्द की शिकायत होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज किया और बेहतर इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया. मंगलवार को स्थिति नाजुक होने पर बीमार युवक को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया. पटना ले जाने के पूर्व ही युवक ने दम तोड़ दिया.
गंगाब्रिाज थाना क्षेत्र के कोआरी चौक निवासी मुन्ना शुक्ला का पुत्र विक्की कुमार बताया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाज कराने पहुंचे युवक के साथ कोई परिजन साथ नहीं था. युवक स्वयं इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचा था. अस्पताल प्रशासन ने युवक की मौत की सूचना पुलिस को दे दिया, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




