डायवर्सन के बने गड्ढे में गिरने से वृद्ध की हुई मौत

Updated at : 08 Sep 2017 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
डायवर्सन के बने गड्ढे में गिरने से वृद्ध की हुई मौत

राजापाकर : सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाही से एक वृद्ध व्यक्ति की जान चली गयी. ज्ञात हो कि निर्माण कंपनी द्वारा सड़क निर्माण बिदुपुर बाजार से अक्षय वटनगर होते हुए राजापाकर, बेलकुंडा, सराय तक किया जा रही है, जो हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य सड़क को जोड़ती है. सड़क में कई जगह पुल-पुलिया बनाये गये हैं, जहां डायवर्सन […]

विज्ञापन

राजापाकर : सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाही से एक वृद्ध व्यक्ति की जान चली गयी. ज्ञात हो कि निर्माण कंपनी द्वारा सड़क निर्माण बिदुपुर बाजार से अक्षय वटनगर होते हुए राजापाकर, बेलकुंडा, सराय तक किया जा रही है, जो हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य सड़क को जोड़ती है. सड़क में कई जगह पुल-पुलिया बनाये गये हैं, जहां डायवर्सन सही ढंग से नहीं बनाये गये हैं. इससे बराबर घटना घटती रहती है. वहीं बुधवार की रात अक्षयवट नगर बिदुपुर बाजार के बीच में अंधरबारा ग्राम में अर्धनिर्मित पुल को सड़क से जोड़ा नहीं गया है. बीच में खाली जगह रहने से बीती रात एक वृद्ध की पुल से साइकिल से आने के क्रम में साइकिल सहित पानी भरे

गड्ढे में गिर जाने से मौत हो गयी. अगली सुबह लोगों ने पुल के नीचे एक वृद्ध व्यक्ति का शव पर देखा, तो हल्ला किया. घटना की सूचना पर दर्जनों लोग पहुंच गए. लेकिन किसी ने शव की पहचान नहीं की. घटना की सूचना पर बराटी ओपी प्रभारी शाहनवाज खान सुरक्षाबलों के साथ मौके पर पहुंचे एवं शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया. सूचना पाकर बिदुपुर पुलिस भी पहुंची थी, लेकिन सीमा विवाद को लेकर वह बैरंग लौट गयी. थाना प्रभारी रितेश कुमार मंडल ने बताया कि उनके सीमा क्षेत्र में नहीं है. मामला बरांटी ओपी का है.

पुलिस ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे तक उसे सदर अस्पताल में रखा जाएगा. यदि 72 घंटे तक उस शव को लेने कोई परिजन नहीं आये, तो दाह-संस्कार कर दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन