गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Updated at : 07 Sep 2017 4:45 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई. प्लास्टिक की तीन बोरियों में 70 किलो गांजा बरामद अरनियां : थाना क्षेत्र के कल्याणी चौक पर तस्करी के लिए ले जा रहे गांजा के साथ चार तस्कर एवं उपयोग में लाये गये गाड़ी पकड़ा गया है. इस संदर्भ में पुलिस अवर निरीक्षक तेज नारायण सिंह के फर्द बयान में बताया गया है कि […]
विज्ञापन
कार्रवाई. प्लास्टिक की तीन बोरियों में 70 किलो गांजा बरामद
अरनियां : थाना क्षेत्र के कल्याणी चौक पर तस्करी के लिए ले जा रहे गांजा के साथ चार तस्कर एवं उपयोग में लाये गये गाड़ी पकड़ा गया है. इस संदर्भ में पुलिस अवर निरीक्षक तेज नारायण सिंह के फर्द बयान में बताया गया है कि हाजीपुर-जंदाहा एनएच 103 पर चकफतेह गांव के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे. इसी बीच एक लाल रंग की सुमो को रुकने का इशारा किया. वाहन का चालक पुलिस को चकमा देते हुए वाहन को धीमा किया और नजदीक आकर फिर गाड़ी को तेज गति में लेकर भगा लिया.
संदेह होने पर उसका पीछा करते हुए कल्याणी चौक के निकट आकर तस्कर वाहन छोड़कर भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस वालों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. इसके बाद वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के पीछे वाली सीट पर तीन प्लास्टिक के बोरे में 70 किलो गांजा बरामद किया गया. तस्करों की तलाशी लेने पर कामेश्वर राय के पास से 10 हजार दो सौ नकद एवं दो मोबाइल भी बरामद हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




