किशोरी की ट्रक से कुचल कर मौत, जाम

Updated at : 05 Sep 2017 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
किशोरी की ट्रक से कुचल कर मौत, जाम

महुआ : महुआ-ताजपुर मुख्य मार्ग के गाड़ा गांव में शौच के लिए निकली एक किशोरी की मौत ट्रक से कुचल कर घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उक्त मार्ग को जाम कर हंगामा शुरू कर दी. जानकारी के अनुसार सोमवार की अहले सुबह पातेपुर थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन

महुआ : महुआ-ताजपुर मुख्य मार्ग के गाड़ा गांव में शौच के लिए निकली एक किशोरी की मौत ट्रक से कुचल कर घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उक्त मार्ग को जाम कर हंगामा शुरू कर दी. जानकारी के अनुसार सोमवार की अहले सुबह पातेपुर थाना क्षेत्र के गाड़ा गांव निवासी स्व. राजकिशोर पंडित की 14 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी शौच के लिये घर से निकली थी. तभी मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने किशोरी को कुचल दिया.

इस घटना में मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. किशोरी आठवीं कक्षा में पढ़ती थी. चालक गाड़ी लेकर भागने लगा, तभी ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर ही सड़क के बीच में शव को खाट पर रख जाम कर हंगामा करने लगे, जिस कारण सड़क की दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी.

इस दौरान लोगों ने ट्रक का शीशा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया. सूचना पर पहुंची पातेपुर पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा- बूझाकर शांत कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के राशि दिये जाने की भी सूचना है.

लोगों में घटना को लेकर चर्चा जारी : घर में शौचालय बना होता, तो अंजली की जान नहीं जाती. एक सप्ताह पूर्व ही कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से उसके पिता का मौत हो गयी थी. गरीब व लाचार परिवार होने के कारण शौचालय के अभाव में वह अहले सुबह शौच के लिये घर से निकली ही थी कि सड़क पर सरपट दौड़ लगा रही तेज रफ्तार की ट्रक ने अंजली को हमेशा-हमेशा के लिये मौत की नींद सुला दी. एक तरफ पति की मौत से व्याकुल अंजली की मां को अभी होश भी नहीं आया था कि दूसरी तरफ पुत्री की मौत ने दिल को ऐसा झकझोर दिया कि वह लोगों को देख माथा पीट-पीट दहड़ा मार रो रही थी. स्कूली छात्रा की हुई मौत की खबर मिलते ही उसकी सखी सहेलियों में भी बेचैनी बढ़ गयी और सबों के सब भावुक होकर रो पड़े. ऐसा नजारा देख लोगों का रोम रोम कांप उठा. हर एक लोगों में घटना को लेकर चर्चा जारी रही. ग्रामीण सूत्रों के अनुसार गांव में कई ऐसे घर है, जिनके यहां शौचालय नहीं बना हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन