सुविधाओं का अभाव झेल रहे नगर के वाहन पड़ाव

हाजीपुर : पिछले तीन दशक के दौरान हाजीपुर शहर बेशक, तरक्की की कई सीढ़ियां चढ़ चुका है. विकास की यात्रा में यह शहर चाहे जिस मुकाम पर पहुंच गया हो, लेकिन यात्रियों की सुविधा के मामले में आज भी पुरानी स्थिति में है. नगर में आधा दर्जन से अधिक वाहन पड़ाव हैं, पर किसी स्टैंड […]
हाजीपुर : पिछले तीन दशक के दौरान हाजीपुर शहर बेशक, तरक्की की कई सीढ़ियां चढ़ चुका है. विकास की यात्रा में यह शहर चाहे जिस मुकाम पर पहुंच गया हो, लेकिन यात्रियों की सुविधा के मामले में आज भी पुरानी स्थिति में है. नगर में आधा दर्जन से अधिक वाहन पड़ाव हैं, पर किसी स्टैंड में कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है.
प्रभात खबर की पड़ताल में वाहन पड़ावों की दशा काफी दयनीय दिखी. हम यहां प्रस्तुत कर रहे है पहली कड़ी में रामअशीष चौक स्थित नगर के सबसे बड़े वाहन पड़ाव का हाल ़ नगर क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन वाहन पड़ाव हैं, लेकिन किसी भी पड़ाव में यात्रियों के बैठने तक की भी व्यवस्था नहीं है. गर्मी हो या बरसात, खुले आसमान के नीचे घंटों खड़े होकर यहां वाहन का इंतजार करना यात्रियों की नियति बन गयी है. शहर के रामअशीष चौक पर स्थित परिवहन निगम का बस पड़ाव हो या प्राइवेट बस स्टैंड, कहीं भी न यात्री शेड, न पेयजल और न ही शौचालय की सुविधा. शहर के किसी भी वाहन पड़ाव पर चिलचिलाती धूप का सामना करते हुए बेहाल यात्रियों को आप देख सकते हैं.
राज्य की राजधानी से सटा यह शहर उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार का संधि स्थल है. हर रोज हजारों यात्री यहां से अपने गंतव्य को जाने के लिए वाहन पकड़ते हैं. नगर के जागरूक लोगों का कहना है कि विकास की यात्रा में हाजीपुर शहर चाहे जिस मुकाम पर पहुंच गया हो, लेकिन यात्रियों की सुविधा के मामले में यह शहर आज भी निठल्ला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




