पिस्टल एवं तीन गोलियों के साथ तीन गिरफ्तार

Updated at : 31 Aug 2017 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
पिस्टल एवं तीन गोलियों के साथ तीन गिरफ्तार

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के यादव चौक के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान बाइक सवार तीन युवक एक देशी पिस्टल एवं तीन गोली के साथ गिरफ्तार किया . जिसे गिरफ्तार कर नगर थाना लाया गया. पूछताछ के दौरान पकड़ा गया युवक में एक शाबिर अली दूसरा मो. राजा एवं तीसरा राकेश कुमार राम […]

विज्ञापन

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के यादव चौक के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान बाइक सवार तीन युवक एक देशी पिस्टल एवं तीन गोली के साथ गिरफ्तार किया . जिसे गिरफ्तार कर नगर थाना लाया गया. पूछताछ के दौरान पकड़ा गया युवक में एक शाबिर अली दूसरा मो. राजा एवं तीसरा राकेश कुमार राम सभी मियां टोला के सबलपुर का रहने वाला बताया गया.

जानकारी के अनुसार नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यादव चौक पर विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की गाड़ी को देख भाग रहे बाइक सवार तीन लोगों को पुलिस ने धर दबोचा. पुलिस ने जब पकड़े गये युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से एक देशी पिस्टल एवं तीन गोली बरामद किया गया. जिसे पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन