अनुमंडल स्तरीय जांच कमेटी का हुआ गठन
Updated at : 30 Aug 2017 1:57 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : जिला विकास समन्वयक एवं निगरानी समिति (दिशा) की मंगलवार को हुई बैठक के दौरान केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री सह स्थानीय सांसद रामविलास पासवान ने पीएमजीवाई के तहत संचालित सड़क योजनाओं को समय पर पूरा नहीं किये जाने पर कड़ी आपत्ति जतायी और अनुमंडल स्तरीय जांच कमेटी का गठन करने का आदेश दिया. […]
विज्ञापन
हाजीपुर : जिला विकास समन्वयक एवं निगरानी समिति (दिशा) की मंगलवार को हुई बैठक के दौरान केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री सह स्थानीय सांसद रामविलास पासवान ने पीएमजीवाई के तहत संचालित सड़क योजनाओं को समय पर पूरा नहीं किये जाने पर कड़ी आपत्ति जतायी और अनुमंडल स्तरीय जांच कमेटी का गठन करने का
आदेश दिया.
जांच समिति में जन प्रतिनिधि के रूप में स्थानीय विधायक अवधेश सिंह के अलावा प्रखंड प्रमुख के साथ-साथ दिशा के सदस्य अमर पासवान को भी शामिल किया गया है. जांच समिति को चार सितंबर 2017 को उक्त योजना की जांच कर
डीएम को रिपोर्ट सौंपना है. उसके बाद रिपोर्ट की डीएम समीक्षा करेंगी. निगरानी समिति की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया.
बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने की. इस मौके पर समिति की सदस्य सचिव सह जिला पदाधिकारी रचना पाटिल, सांसद रामाकिशोर सिंह उर्फ रामा सिंह, विधायक राजकिशोर सिंह, अवधेश सिंह, प्रेमा चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष प्रभु साह के अलावा विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख एवं दिशा के सदस्य भी मौजूद रहे.
सांसद आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा के दौरान डीडीसी सर्व नारायण यादव ने छह योजनाओं के पूरा होने की जानकारी के साथ स्वास्थ्य उप केंद्र के निर्माण की प्रक्रिया के संचालित होने की भी जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




