ट्रेन से गिरकर युवक घायल, पीएमसीएच रेफर

Updated at : 30 Aug 2017 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर युवक घायल, पीएमसीएच रेफर

हाजीपुर : दिल्ली से ट्रेन से घर आने के क्रम में अलीगढ़ स्टेशन के समीप बीते रविवार को एक युवक ट्रेन से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक सदर थाना क्षेत्र के पहेतिया निवासी भूषण राम का पुत्र 22 वर्षीय चिंटू राम है. घायल युवक को परिजनों ने इलाज के लिए […]

विज्ञापन

हाजीपुर : दिल्ली से ट्रेन से घर आने के क्रम में अलीगढ़ स्टेशन के समीप बीते रविवार को एक युवक ट्रेन से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक सदर थाना क्षेत्र के पहेतिया निवासी भूषण राम का पुत्र 22 वर्षीय चिंटू राम है. घायल युवक को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया. परिजनों के मुताबिक युवक दिल्ली में मजदूरी करता है

और बीते रविवार को दिल्ली से ट्रेन द्वारा अपने घर वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के पहेतिया आ रहा था. इसी बीच अलीगढ़ के पास ट्रेन से गिर कर घायल हो गया.घायल को इलाज के लिए रेल प्रशासन द्वारा स्थानीय अस्पताल में भरती कराया और इस घटना की सूचना परिजनों को दी गयी. परिजनों ने जाकर उसे घर लेकर आये और इलाज के लिए सदर अस्पताल लाये, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन