युवक की हत्या में दो भाइयों को उम्रकैद

हाजीपुर : प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या के मामले में दोषी करार दिये गये दो भाइयों को मंगलवार को उम्रकैद की सजा सुनायी गयी. मामले के दोनों आरोपित जितेंद्र कुमार उर्फ लोहिया और उपेंद्र राय सगे भाई हैं. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश भानू प्रसाद सिंह की अदालत ने 21 वर्ष पूर्व के […]
हाजीपुर : प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या के मामले में दोषी करार दिये गये दो भाइयों को मंगलवार को उम्रकैद की सजा सुनायी गयी. मामले के दोनों आरोपित जितेंद्र कुमार उर्फ लोहिया और उपेंद्र राय सगे भाई हैं. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश भानू प्रसाद सिंह की अदालत ने 21 वर्ष पूर्व के इस मामले में आरोपित दोनों भाइयों को बीते 24 अगस्त को दोषी करार दिया था.
उम्रकैद की सजा के साथ ही दोनों को 15-15 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा भी सुनायी गयी. मामले में सरकार की ओर से लोक अभियोजक विरेंद्र नारायण सिंह के मार्गदर्शन में अपर लोक अभियोजक बाला लखिंदर राय ने पक्ष रखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




