बाढ़पीड़ितों की मदद के लिए किया भिक्षाटन
Updated at : 29 Aug 2017 6:10 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : बिहार में आयी बाढ़ की तबाही झेल रहे पीड़ितों की सहायता के लिए नगर की महिलाओं ने भिक्षाटन किया. रोशनी वेलफेयर सोसाइटी की महिलाओं ने सोमवार को शहर में घूम-घूमकर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लोगों से सहायता मांगी. संस्था की सचिव एवं नगर पर्षद की उप सभापति रमा निषाद के नेतृत्व […]
विज्ञापन
हाजीपुर : बिहार में आयी बाढ़ की तबाही झेल रहे पीड़ितों की सहायता के लिए नगर की महिलाओं ने भिक्षाटन किया. रोशनी वेलफेयर सोसाइटी की महिलाओं ने सोमवार को शहर में घूम-घूमकर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लोगों से सहायता मांगी.
संस्था की सचिव एवं नगर पर्षद की उप सभापति रमा निषाद के नेतृत्व में संस्था सदस्यों ने शहर के व्यापारियों, बुद्धिजीवियों एवं आम नागरिकों से बढ़ चढ़कर दान देने की अपील की. दान देने वाले प्रतिष्ठानों में न्यू जीन्स प्वाइंट, सागर सलेक्स्न, सलेक्शन प्वाइंट, साहिबा, विराट, स्टॉप एंड शॉप, सोनू चंदा मामा, टेंशन फ्री समेत अन्य व्यापारी शामिल थे. भिक्षाटन कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष संगीता गुप्ता, कोषाध्यक्ष इंदु कौशल, माया राय, पुष्पम, बिन्दू सिंह, सविता सिन्हा, सरिता शरण, सरिता किशोर समेत अन्य सदस्यों ने भाग लिया.
बाढ़ से प्रभावित लोगों की किया गया भिक्षाटन: वैशाली. बिहार में बाढ़ से कई जिले बुरी तरह प्रभावित है. कई लोगों की जाने गयी है. ये बातें भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद कुमार कुश ने भाजपा पूर्वी मंडल युवा मोर्चा द्वार बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ भिक्षाटन के दौरान कहीं उन्होंने कहा की बाढ़ पीड़ित को मदद पहुंचाने में हर बिहार के वासियों को सहयोग करना चाहिए.
उनके साथ मंडल अध्यक्ष संतोष पासवान, अविनाश कुमार सिंह, दीपक कुमार, रत्नेश कुमार, टिंकू, सत्यम कुमार आदि ने प्रखंड क्षेत्र के चिन्तमणिपुर, मदरना, अबुलहसनपुर, गोपालपुर आदि गांव में भिक्षाटन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




