विकास के लिए होना होगा संकल्पित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
वैशाली : धर्म जागरण समन्वय उत्तर बिहार द्वारा वैशाली स्थित एक निजी होटल के सभागार में आयोजित वैशाली का वैदिक इतिहास वर्तमान एवं भविष्य विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ संजय पासवानने कहा कि वैशाली व मिथिला का इतिहास काफी समृद्ध व गौरवशाली रहा […]
विज्ञापन
वैशाली : धर्म जागरण समन्वय उत्तर बिहार द्वारा वैशाली स्थित एक निजी होटल के सभागार में आयोजित वैशाली का वैदिक इतिहास वर्तमान एवं भविष्य विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया.
गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ संजय पासवानने कहा कि वैशाली व मिथिला का इतिहास काफी समृद्ध व गौरवशाली रहा है. हम सभी अपने इतिहास को तलाशें, संचय व संकलन करें. इसका शोध होना चाहिए. वैशाली की गरिमा के अनुरूप इसके समुचित विकास के लिए हम सभी को कृतसंकल्पित होना पड़ेगा. इससे पूर्व इनका सम्मान स्थानीय कार्यकर्ता सुरेश पासवान ने अंगवस्त्र भेंट देकर किया.
भगवान भी कर्म करने की शिक्षा देते हैं
अखिल भारतीय धर्म संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामाशंकर शास्त्री ने कहा कि वेद सबके लिए हैं. हमारी जनसंख्या के साथ-साथ जमीन घट रही है. अभी कुछ बिगड़ा नहीं है, कर्म करना होगा. भगवान जब धरती पर आते हैं तो कर्म करते हैं और कर्म करने की शिक्षा देते हैं. भारत कर्म भूमि है.
वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक सूबेदार सिंह ने कहा कि वाल्मीकि रामायण से कोई बड़ा साक्ष्य नहीं है और इसे हम छोड़ नहीं सकते हैं. आज के परिवेश में अपनी संस्कृति को बचाना कठिन काम है. कार्यक्रम का विषय प्रवेश डाॅ संजय कुमार सिंह ने किया. पूर्व विधायक डाॅ अच्युतानंद सिंह ने कहा कि सनातन धर्म आज भी जीवित है. देश संकट में है. वैशाली ही नहीं पूरा उत्तर बिहार आज भी उपेक्षित है. सभा को डॉ ऋषभ चंद जैन, अमिय भूषण आदि ने संबोधित किया. सभा का संचालन राजीव सिंह ने किया. मौके पर चंद्रभूषण चौबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुमार, संतोष पासवान, रत्नेश कुमार टिंकू, इंद्रदेव कुमार, सुरेश पासवान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










