नाविकों ने मेहनताना नहीं मिलने पर किया हंगामा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर. बाढ़पीड़ितों की सहायता के लिए बुलाये गये नाविकों ने पैसा नहीं मिलने पर रविवार को अंजानपीर चौक स्थित नया पुल के समीप हंगामा किया. जानकारी के अनुसार पिछले तीन दिनों से बाढ़पीड़ितों की सहायता के लिए आये 42 नाविक नया पुल के समीप अपनी 21 नावों को ट्रक पर लाद कर रुके हुए हैं. […]
विज्ञापन
हाजीपुर. बाढ़पीड़ितों की सहायता के लिए बुलाये गये नाविकों ने पैसा नहीं मिलने पर रविवार को अंजानपीर चौक स्थित नया पुल के समीप हंगामा किया. जानकारी के अनुसार पिछले तीन दिनों से बाढ़पीड़ितों की सहायता के लिए आये 42 नाविक नया पुल के समीप अपनी 21 नावों को ट्रक पर लाद कर रुके हुए हैं. मगर पिछले तीन दिनों से न तो उन्हें गंतव्य स्थान पर भेजा जा रहा है, न ही उन्हें पैसा दिया जा रहा है.
नाविक मुकेश कुमार, जय किशन कुमार, दिनेश सहनी आदि ने बताया कि बाढ़पीड़ितों की सहायता के लिए हम लोगों को बुलाया गया था. तीन दिनों से हमें यहां रोक कर रखा गया है. 10 ट्रकों पर 21 नावों को लाद कर हमलोग यहां रुके हुए हैं. यहां खाने-पीने की व्यवस्था नहीं होने से काफी परेशानी हो रही है. प्रशासन द्वारा हमें अभी तक न तो कहीं भेजा गया है और न ही भुगतान किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










