शराब के साथ तीन धंधेबाज धराये

Updated at : 27 Aug 2017 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ तीन धंधेबाज धराये

पुलिस ने छापेमारी कर 44 कार्टन शराब बरामद किया मौके पर से पुलिस ने तीन धंधेबाज को धर दबोचा हाजीपुर : हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के एनएच 77 के धारा के समीप पुलिस ने छापेमारी कर एक टाटा मैजिक भान और एक इंडिका कार पर रखे 44 कार्टन शराब के साथ […]

विज्ञापन

पुलिस ने छापेमारी कर 44 कार्टन शराब बरामद किया

मौके पर से पुलिस ने तीन धंधेबाज को धर दबोचा
हाजीपुर : हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के एनएच 77 के धारा के समीप पुलिस ने छापेमारी कर एक टाटा मैजिक भान और एक इंडिका कार पर रखे 44 कार्टन शराब के साथ तीन धंधेबाज को पुलिस ने धर दबोचा. बरामद की गया सभी शराब रॉयल स्टैग की थी. जिस पर सेल फॉर हरियाणा लिखा था. सदर थानाध्यक्ष चित्तरंजन ठाकुर को गुप्त सूचना मिली थी की सदर थाना क्षेत्र के धररा कब्रिस्तान के समीप शराब का एक बड़ा खेत उतारा जा रहा है.
सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया. टीम ने पहले रैकी की. सूचना पक्की होते ही टीम चिन्ह्ति जगह पहुंच कर एक मैजिका भान से 39 कार्टन एवं इंडिका कार से 5 कार्टन शराब बरामद किया. वही पुलिस को देख भाग रहे तीनों धंधेबाज को पुलिस ने धर दबोचा.
सभी को गरिफ्तार कर सदर थाना लाया गया. बरामद की गयी शराब में 750 एमएल के 60 बोतल, 380 एमएल के 668 बोतल एवं 180 एमएल के 528 बोलत थे. सभी पर सेल फॉर हरियाणा अंकित था. पकड़े गये धंधेबाज में अमन कुमार सराया थाना क्षेत्र रहने वाला है, दूसरा रीतेश कुमार सदर थाना के पैतीहा का तीसरा मो. इम्तीयाज नगर थाना क्षेत्र के मीनापुर का रहने वाल है. सभी से पूछताछ के बाद न्यायालय मे पेशी के बाद जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन