अपराध की योजना बनाते आठ गिरफ्तार

Updated at : 24 Aug 2017 2:13 AM (IST)
विज्ञापन
अपराध की योजना बनाते आठ गिरफ्तार

सख्ती. समाचक गांव के पास से पकड़े गये सभी अपराधी पुलिस कर रही पूछताछ, सभी को भेजा जायेगा जेल, सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई पुलिस ने दो पिस्टल, 10 कारतूस, दो बाइकें कीं जब्त हाजीपुर : हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग पर स्थित समाचक गांव के पास से सदर थाने की पुलिस ने अपराध की योजना […]

विज्ञापन

सख्ती. समाचक गांव के पास से पकड़े गये सभी अपराधी

पुलिस कर रही पूछताछ, सभी को भेजा जायेगा जेल, सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
पुलिस ने दो पिस्टल, 10 कारतूस, दो बाइकें कीं जब्त
हाजीपुर : हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग पर स्थित समाचक गांव के पास से सदर थाने की पुलिस ने अपराध की योजना बनाते आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किये गये अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही थी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गहन पूछताछ के बाद सभी गिरफ्तार किये गये अपराधियों को जेल भेजा जायेगा. मालूम हो कि सभी अपराधी पुराने गंडक पुल पर बिदुपुर के किसी व्यवसायी से लाखों की लूट की योजना बना रहे थे. सदर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की. पुलिस को सूचना मिली थी कि समाचक के पास आठ-दस की संख्या में अपराधी जुटे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं.
सदर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में तत्काल एक टीम गठित की गयी. टीम ने संबंधित ठिकाने पर छापेमारी की और सभी अपराधी पकड़े गये. पकड़े गये अपराधियों में बिदुपुर थाना क्षेत्र का बसंतपुर निवासी शुभम कुमार, अश्विनी कुमार, परमेश्वर कुमार, परशुराम कुमार, मथुरापुर निवासी चंदू कुमार, रवीश कुमार, रामदौली निवासी रंधीर कुमार एवं समाचक निवासी अमोद कुमार शामिल हैं.
पुलिस ने पहले की रेकी
सदर पुलिस की ओर से अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में शामिल पुलिस कर्मियों ने समाचक के पास पहले रेकी की फिर उन्हें गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल, 10 कारतूस, दो बाइक और मोबाइल बरामद किया है. मालूम हो कि सदर पुलिस की ओर से इन दिनों लगातार लुटेरों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. बीते शनिवार की देर रात मलमला चंवर से भी सदर पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया था.
क्या कहते हैं पुलिस पदाधिकारी
सदर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग पर अवस्थित समाचक के पास आठ-दस की संख्या में अपराधी जुटे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. टीम गठित कर अपराधियों की रेकी की गयी और उन्हें धर दबोचा गया. गिरफ्तार अपराधियों से गहन पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया जायेगा.
चितरंजन ठाकुर, सदर थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन