मुखिया और सचिव पर एफआइआर

Updated at : 24 Aug 2017 2:12 AM (IST)
विज्ञापन
मुखिया और सचिव पर एफआइआर

बिदुपुर : प्रखंड अंतर्गत बिदुपुर पंचायत में वित्तीय गबन करने को लेकर बिदुपुर के तत्कालीन मुखिया एवं पंचायत सचिव के विरुद्ध प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बिदुपुर थाने में एफआइआर दर्ज करायी है. जिला पदाधिकारी के आदेश पर प्रखंड के बिदुपुर पंचायत में चतुर्थ वित्त योजना से रजिस्टर बही एवं योजना पंजी में अनियमितता बता कर […]

विज्ञापन

बिदुपुर : प्रखंड अंतर्गत बिदुपुर पंचायत में वित्तीय गबन करने को लेकर बिदुपुर के तत्कालीन मुखिया एवं पंचायत सचिव के विरुद्ध प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बिदुपुर थाने में एफआइआर दर्ज करायी है. जिला पदाधिकारी के आदेश पर प्रखंड के बिदुपुर पंचायत में चतुर्थ वित्त योजना से रजिस्टर बही एवं योजना पंजी में अनियमितता बता कर पैसों की निकासी मामले में की गयी जांच की सत्यता के बाद दोषी तत्कालीन पंचायत सचिव एवं मुखिया पर प्रखंड कार्यालय पत्रांक 1315 के तहत प्राथमिकी की कार्रवाई थाने में की गयी.

प्रखंड विकास पदाधिकारी डीएल यादव ने करायें गये मामले के प्राथमिकी में यह खुलासे किये कि तत्कालीन पंचायत सचिव नित्यानन्द शर्मा और मुखिया सिया देवी के विरुद्ध जिला पंचायती राज पदाधिकारी के पत्रांक-1320 दिनांक 30 जुलाई 2017 के द्वारा सरकारी राशि के गबन एवं दुरूपयोग के आरोप की जांच के आदेश थे. इस आलोक में जांच की गयी, जिसमें यह सत्यता पायी गयी कि अलग-अलग एक ही योजना से गलत योजना का संख्या और नाम, अभ्युक्ति एवं साक्ष्य के पैसों की निकासी की गयी, इसलिये उनदोनों के विरुद्ध गठित आरोप के तहत सात लाख 79 हजार 545 रुपये का वित्तीय गबन मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन